Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर के बाजारों में दिखने लगा होली का रंग:पिचकारियों और गुझिया की मांग बढ़ी, दुकानें सजीं

    2 hours ago

    1

    0

    होली का त्योहार नजदीक आते ही जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। नगर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं, जो लोगों को होली के आगमन का एहसास करा रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शहर की मेन रोड, खपरैल बाजार और संकटा देवी रोड सहित अन्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। जगह-जगह अबीर-गुलाल की ढेरियां सजी हैं, वहीं रंग-बिरंगी पिचकारियां बच्चों को आकर्षित कर रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार भी बंदूक, टैंक और बलून वाली पिचकारियों की मांग अधिक है। बाजार में पिचकारियां 50 रुपये से लेकर 2,500 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध हैं। कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। छोटा भीम, डोरेमोन, पांडा, मोटू-पतलू और फैंटम डिजाइन की पिचकारियां तेजी से बिक रही हैं। बच्चों में इनके प्रति खासा क्रेज देखा जा रहा है। मिठाई की दुकानों पर होली की पारंपरिक मिठाई गुझिया सज चुकी है। मावा की गुझिया के साथ-साथ मेवा भरी स्पेशल गुझिया भी ग्राहकों को खूब लुभा रही है। इसके अतिरिक्त, नमकीन, कचरी, पापड़ और अन्य पकवानों की बिक्री में भी तेजी आई है। महिलाएं घरों में चिप्स-पापड़ और गुझिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। कपड़ों, सजावटी सामान और जूते-चप्पलों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे होली करीब आएगी, बाजार में और अधिक रौनक देखने को मिलेगी। त्योहार की दस्तक के साथ ही पूरे जिले में रंगोत्सव का उल्लास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, और बाजार पूरी तरह से होलीमय हो चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली हिंसा में तौकीर रजा की जमानत पर सुनवाई:हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा था जवाब, जेल में बंद मौलाना ने की है याचिका
    Next Article
    पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर साझा किया अनुभव:कहा - मेरठ मेट्रो में बच्चों के साथ हुई बातचीत ने इसे यादगार बना दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment