Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी के बिलहरी गांव में दो वर्षीय बच्ची की मौत:घर के बाहर खेलते समय ट्रैक्टर ने रौंदा, चालक मौके से फरार

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर-खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव में रिवावर करीब 3 बजे एक दुखद घटना में दो वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बिलहरी गांव निवासी दीनदयाल की लगभग दो वर्षीय पुत्री अवनी घर के दरवाजे पर खेल रही थी। खेलते हुए वह अचानक सड़क पर आ गई। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर का पहिया बच्ची के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद चौकी प्रभारी बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। नीमगाँव थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक गांव का ही निवासी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मासूम की मौत से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:एक महीने पहले खरीदी थी जमीन, कब्जा लेने के दौरान हुआ था झगड़ा, चार नामजद
    Next Article
    ट्रोलर्स को सिंगर मामे खान का राजस्थानी भाषा में जवाब:कहा- म्हैं राजस्थानी सूं, म्हानै घणो गर्व है; जयपुर पहुंची अभिनेत्री मृणाल ठाकुर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment