Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी के नए डीएम IAS अंजनी कुमार सिंह:दुर्गा शक्ति नागपाल देवीपाटन मंडलायुक्त बनीं

    3 hours ago

    2

    0

    सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत लखीमपुर खीरी के नए जिलाधिकारी (डीएम) की नियुक्ति की है। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को मैनपुरी से स्थानांतरित कर लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया है। वहीं, लखीमपुर खीरी की पूर्व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पदोन्नत कर देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कुल 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 15 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। अंजनी कुमार सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मूल रूप से चंदौली जनपद के निवासी अंजनी कुमार सिंह का जन्म 1 अगस्त 1972 को हुआ था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया। वर्ष 2020 में उन्हें आईएएस अवार्ड मिला और 2014 बैच आवंटित किया गया। उस समय वे लखनऊ में एडिशनल कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व उन्होंने नगर निगम गोरखपुर में म्युनिसिपल कमिश्नर, बाराबंकी और बस्ती में जिला पंचायत सीईओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। 2 मार्च 2021 को उन्हें राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का संचालक नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने तीन साल से अधिक समय तक कार्य किया। 14 सितंबर 2024 को उन्होंने मैनपुरी के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। अंजनी कुमार सिंह अपनी सख्त और त्वरित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मैनपुरी में जनदर्शन के दौरान एक घटना में, जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची मां-बेटी द्वारा आत्महत्या की धमकी देने पर उन्होंने एहतियातन उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया था। हालांकि, बाद में समझाने-बुझाने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। अब लखीमपुर खीरी में उनकी तैनाती को प्रशासनिक सख्ती और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्कान,साहिल की आज होगी पेशी:कोर्ट में साबित करेंगे अपनी बेगुनाही
    Next Article
    शराब पीने से रोका, दबंगों ने की दुकानदार को पीटा:महोबा में घर में घुसकर मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ कर नकदी लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment