Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब पीने से रोका, दबंगों ने की दुकानदार को पीटा:महोबा में घर में घुसकर मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ कर नकदी लेकर फरार

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा के भटीपुरा मोहल्ले में शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने एक किराना दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट की। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ कर नकदी भी लेकर फरार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मोहल्ले की है। पीड़ित शंकर प्रजापति अपनी छोटी सी किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने अपनी दुकान के चबूतरे पर बैठकर शराब पी रहे कुछ युवकों को मना किया था। दुकानदार के मना करने पर युवक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे, जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। रविवार रात जब शंकर अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी बिजली चली गई। अंधेरे का फायदा उठाकर दबंग लाठी-डंडों के साथ शंकर के घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे बचने के लिए उसे घर के अंदर छिपना पड़ा। दबंगों ने दुकान का सामान तहस-नहस कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब 6000 रुपये भी निकाल लिए और फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और भटीपुरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित को अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है। घटित ना हो जाए, उसने पुलिस से आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बहरहाल,इस मामले को लेकर भटीपुरा चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता बताते हैं कि उन्होंने घटना स्थल पर जाकर पीड़ित से पूरी जानकारी ली है, मिली शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी के नए डीएम IAS अंजनी कुमार सिंह:दुर्गा शक्ति नागपाल देवीपाटन मंडलायुक्त बनीं
    Next Article
    आगरा में आज से 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट:तापमान 44°C के आसपास पहुंचा, दिन के साथ रात भी तपने लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment