Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी कचहरी गोलीकांड, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार:अधिवक्ता को गोली मारने के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    14 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी शहर की कचहरी परिसर में सोमवार सुबह हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य आरोपी अधिवक्ता जेके राज और उनके दो पुत्र शामिल हैं। यह घटना अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद के दौरान हुई थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मोहल्ला कमलापुरी निवासी अधिवक्ता जितेंद्र राज कचहरी परिसर में अपने तख्त पर बैठे थे। उनके परिवार के विराट राज का तख्त भी पास ही था। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के लोग हेलमेट और जंजीर जैसी वस्तुओं से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इसी दौरान विराट राज पक्ष की ओर से गोली चला दी गई। गोली जितेंद्र राज को लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। दिनदहाड़े कचहरी परिसर में गोली चलने से मौके पर अफरातफरी और हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल अधिवक्ता जितेंद्र राज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एएसपी पवन गौतम और एएसपी सिटी विवेक तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता जेके राज और उनके दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में खाद्य विभाग का मिलावटखोरी के खिलाफ एक्शन:पनीर, दूध, पेड़ा, खोया के नमूने दुकानों से लेकर प्रयोगशाला भेजा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में छात्राओं ने संभाली थानों की कमान:मेधावी बालिकाएं बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, समझीं पुलिसिंग की जिम्मेदारियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment