Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में मेगा विधिक शिविर:22 फरवरी को होगा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

    14 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर-खीरी में 22 फरवरी 2026 को एक दिवसीय मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीमपुर-खीरी द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के निर्देश पर यह शिविर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजापुर के ऑडिटोरियम परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जनपद के निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्यों तथा अन्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क दवाएं वितरित की जाएंगी। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, राशन कार्ड संबंधी जानकारी, कृषि योजनाएं, निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश, बैंक ऋण, बीमा, चिकित्सा कार्ड, बालिका एवं महिला कल्याण योजनाएं, पेंशन, जल जीवन मिशन, श्रम, पशुपालन, मत्स्य पालन, राजस्व, मानवाधिकार, तकनीकी प्रशिक्षण और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी व लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखीमपुर-खीरी, श्री प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि यह शिविर जरूरतमंदों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता घायल:ज्ञानपुर के गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन
    Next Article
    फर्स्ट क्लास के स्टूडेंट ने स्कूल में फिनाइल पिया:लखनऊ में 48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहा, स्कूल प्रबंधन बोला- हमारी जिम्मेदारी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment