Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में महिलाओं से अभद्रता का आरोप:दबिश के दौरान दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    6 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में दबिश के दौरान महिलाओं से अभद्र व्यवहार के आरोप के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। इस मामले में मैगलगंज कोतवाली में तैनात दरोगा चरन सिंह और कांस्टेबल जानी व विष्णु को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दरोगा और दोनों सिपाही सिविल कपड़ों में एक मकान में दबिश देने पहुंचे थे। इसी दौरान मकान में मौजूद महिलाओं ने उन पर अभद्रता का आरोप लगाया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच कराई। जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने पर तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धरने के दौरान गिरफ्तारी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:आवास विकास के कार्यालय पर सेंट्रल मार्केट के व्यापारी विरोध कर रहे थे
    Next Article
    मेरठ में कनपटी पर गोली लगने से युवक घायल:बोलेरो में बैठे संदिग्ध हालात में चली गोली, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment