Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कनपटी पर गोली लगने से युवक घायल:बोलेरो में बैठे संदिग्ध हालात में चली गोली, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मवाना के कल्याण सिंह मोहल्ले में शनिवार सुबह एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। मिल रोड स्थित प्रिया टॉकीज के पास खड़ी बोलेरो कार में बैठे सुभान (पुत्र रिजवान) को बाईं कनपटी के पास गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तुरंत सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जानकारी के अनुसार सुभान मिल रोड पर प्रिया टॉकीज के पास खड़ी बोलेरो कार में बैठा था। इसी दौरान उसे बाईं कनपटी के पास गोली लग गई। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चालक ने बताया—कैसे लगी गोली, पता नहीं बोलेरो चालक जुबैर ने पुलिस को बताया कि सुभान उसके साथ काम करता है और दोनों एक ही गाड़ी में थे। हालांकि उसे यह जानकारी नहीं है कि गोली कैसे चली। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आपसी विवाद का है, आत्महत्या के प्रयास का या किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ है। एसपी देहात पहुंचे मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही अभिजीत कुमार और क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी मवाना के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं, जो पूरे मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। वहीं घायल सुभान की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में महिलाओं से अभद्रता का आरोप:दबिश के दौरान दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
    Next Article
    आज तुझे जिन्दा नही छोडूंगी...पत्नी ने पति को पीटा, VIDEO:मैनपुरी से दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था, बच्चों ने भी दिया मां का साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment