Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में अंबेडकर मूर्ति टूटने पर बवाल- आगजनी:भीड़ ने महिला को पीटा; पुलिस पर पथराव, कई गाड़ियां तोड़ीं; आरोप- लाठीचार्ज से बिगड़े हालात

    6 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती पर मंगलवार शाम बवाल हो गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति टूटने के बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इससे लोग भड़क उठे। भीड़ ने एक महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से महिला की जान बचाई। उसे अस्पताल भेजा गया है। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। सीओ, तहसीलदार की गाड़ियों में समेत कई जगहों पर तोड़फोड़ की। गाड़ियों को बीच सड़क पलट दिया। तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर की गाड़ियों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अलावा अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची है। हालात को काबू में करने का प्रयास जारी है। मामला गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र का है। पहले 4 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… गांव के लोगों ने मूर्ति स्थापित की थी, छीना-झपटी में टूटी गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र के बांकेगंज में मोतीपुर गांव है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंगलवार को गांव में भंडारा चल रहा था। कई सालों से खाली पड़ी बौद्ध विहार की भूमि पर बाबा साहब की मूर्ति स्थापित की जानी थी। ग्राम प्रधान वीरेंद्र गौतम भी मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधान वीरेंद्र गौतम कार्यक्रम से चले गए। उनके जाने के बाद मूर्ति गांव वालों ने स्थापित कर दी। मूर्ति स्थापना के बाद गांव के लोग रैली में चले गए। मौके पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम 4 बजे बांकेगंज की रहने वाली चंदा देवी पुलिस को लेकर आईं। उन्होंने बिना परमिशन मूर्ति स्थापना का विरोध किया। यह देखकर पहले से मौजूद महिलाएं भी विरोध में आ गईं। पुलिस ने मूर्ति हटवाना चाहा, इसी बीच छीना-झपटी शुरू हो गई और मूर्ति टूट गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मूर्ति को बचाने के प्रयास में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। गुस्साए ग्रामीणों ने महिला को पीटा आरोप है कि मूर्ति टूटने और लाठीचार्ज की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बांकेगंज चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी और चंदा देवी के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने चंदा देवी की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने घेरा बनाकर चंदा को बड़ी मुश्किल से बचाया। इस दौरान भीड़ ने सीओ गोला रमेश तिवारी, तहसीलदार से लेकर कई सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के पास मूर्ति स्थापित करने की कोई अनुमति नहीं थी। इसे जबरन विवादित जगह पर रखा गया था। वर्तमान में ग्राम प्रधान, ग्रामीण, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के बीच बातचीत जारी है। ASP अमित कुमार बोले- मौके पर शांति व्यवस्था है अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने कहा- आज बाकेगंज में अंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित होना था। बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण होना था। इस बीच कुछ लोगों ने मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने पुलिस से झड़प कर पत्थरबाजी की। पुलिस ने तुरंत लोगों को समझाया और उपद्रवियों को खदेड़ा गया। मौजूदा समय में मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अखिलेश ने गाड़ी रोककर भंडारे में छोला-पूड़ी खाई:योगी बोले- स्टेट गेस्ट हाउस में सपा ने अपने वास्तविक चरित्र को दिखाया
    Next Article
    झांसी में खड़े-खड़े रेलकर्मी की मौत, VIDEO:मिर्गी समझकर जूता-मोजा सुंघाते रहे लोग, होटल पर चाय लेने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment