Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद में 19 गिरफ्तार:प्रधान समेत 82 नामजद, 200 अज्ञात पर केस दर्ज

    16 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में अंबेडकर प्रतिमा विवाद को लेकर हुए बवाल में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत 82 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस व पीएसी तैनात है। यह विवाद 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर मोतीपुर ग्रांट नंबर-10 गांव के गाटा संख्या 1167 की 0.061 हेक्टेयर विवादित जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास से शुरू हुआ था। आरोप है कि प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे हिंसक झड़प हुई। बवाल के दौरान उपद्रवियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। इस हिंसक घटना में पुलिस और निजी मिलाकर कुल आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया, जिसने हालात को नियंत्रित किया। मैकूपुर निवासी चंदा देवी की तहरीर पर पुलिस ने बलवा और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। चंदा देवी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग विवादित जमीन पर अवैध रूप से अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उन पर हमला किया गया। इसके अतिरिक्त, मैलानी इंस्पेक्टर की ओर से भी एक अलग मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें 74 लोगों को नामजद किया गया है। फिलहाल, गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में एक्सिस बैंक भरवारी में निःशुल्क नेत्र शिविर:ASG आई हॉस्पिटल की टीम ने 80 लोगों के आंखों की जांच की, चश्मे दिये
    Next Article
    अलीगढ़ में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पहली पत्नी ने दूसरी पर लगाया हत्या का आरोप, 36 बीघा जमीन के विवाद में उलझा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment