Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मांगलिक आयोजनों के लिए गैस संकट पर राहत:शादी-तिलक के लिए मिलेंगे 5 कमर्शियल सिलेंडर, डीएसओ कार्यालय में लागू हुई विशेष व्यवस्था

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कार्यालय ने विशेष व्यवस्था लागू करते हुए आयोजनों के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएसओ राज बहादुर ने बताया कि जिन परिवारों में शादी, तिलकोत्सव या अन्य कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, उन्हें 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आयोजकों को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र संलग्न कर डीएसओ कार्यालय में आवेदन करना होगा। एक आयोजन में अधिकतम 5 सिलेंडर की सीमा नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक आयोजन के लिए अधिकतम पांच कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे। इससे कुल 100 किलोग्राम तक गैस उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिससे बड़े आयोजनों में रसोई व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। घरेलू सिलेंडर नहीं, केवल कमर्शियल आपूर्ति अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर ही दिए जाएंगे। कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से आयोजन करने वालों को उनके कनेक्शन पर बिना अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी के सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। निजी आयोजकों के लिए शुल्क व्यवस्था तय यदि कोई व्यक्ति अपने निजी स्थान पर स्वयं आयोजन करता है और उसके पास कमर्शियल कनेक्शन नहीं है, तो उसे प्रति सिलेंडर 2400 रुपये सिक्योरिटी मनी और 2254 रुपये निर्धारित कीमत के रूप में जमा करने होंगे। इस तरह एक सिलेंडर की कुल लागत 4654 रुपये होगी। पारदर्शी वितरण के लिए डिजिटल सूचना प्रणाली सिलेंडर वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग द्वारा आवेदनकर्ताओं को सिलेंडर लेने की तिथि की सूचना व्हाट्सएप या फोन कॉल के माध्यम से दी जाएगी, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कंट्रोल रूम से मिलेगी सहायता गैस से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए डीएसओ कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसके लिए 8924095505 नंबर जारी किया गया है, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी और अवकाश के दिनों में भी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखनाथ में सीएम ने सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया:बोले- पुलिस में 9 साल में 2 लाख से अधिक भर्ती की, ट्रेनिंग सेंटर खोले
    Next Article
    देवरिया में पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत:बस पकड़ने जा रहे थे, चालक वाहन समेत फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment