Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में बिजली गुल, रेलवे स्टेशन बना चार्जिंग सेंटर:सॉकेट के लिए लगी लोगों की कतार, घरों के इन्वर्टर भी हुए बंद

    19 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में 48 घंटे से ज्यादा समय तक हुई बारिश और तेज हवाओं ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली नहीं आई तो घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इसके बाद मोबाइल चार्ज करना लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया। रविवार सुबह इसका अनोखा नजारा रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहां लोग मोबाइल और चार्जर लेकर पहुंच गए। चार्जिंग प्वाइंट के सॉकेट भर गए तो कुछ लोग घर से एक्सटेंशन बोर्ड तक लेकर आए। घरों में बिजली नहीं आई, इन्वर्टर भी हुए बंद लखीमपुर में बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार रात तक रुक-रुककर होती रही। इस दौरान तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से शहर के कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार रात से बिजली संकट झेल रहे लोगों के इन्वर्टर भी लंबे समय तक चलने के बाद बंद हो गए। बिजली न होने से रोशनी और पंखे के साथ पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। मोबाइल चार्ज करना भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया। मोबाइल चार्ज करने रेलवे स्टेशन पहुंचे लोग रविवार सुबह बारिश थमने के बाद भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई। मोबाइल की बैटरी खत्म होने लगी तो लोग रेलवे स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन के चार्जिंग प्वाइंट पर देखते ही देखते कई मोबाइल लगा दिए गए।चार्जिंग प्वाइंट के लगभग सभी सॉकेट मोबाइल से भर गए। कुछ लोग सीधे मोबाइल चार्जर लेकर पहुंचे, जबकि कुछ लोग घर से एक्स्ट्रा बिजली बोर्ड और एक्सटेंशन भी साथ लाए थे। सॉकेट के लिए इंतजार करते रहे लोग स्टेशन पर चार्जिंग प्वाइंट के आसपास अलग ही नजारा दिखाई दिया। फर्श पर एक्सटेंशन बोर्ड रखे थे और उनसे कई मोबाइल जुड़े हुए थे। जिन लोगों को तुरंत सॉकेट मिल गया, उन्होंने मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया। बाकी लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कुछ लोग मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के बाद वहीं बैठ गए, जबकि कुछ समय-समय पर आकर बैटरी की स्थिति देखते रहे। सामान्य दिनों में ट्रेन का इंतजार करने वाले स्टेशन पर रविवार सुबह कई लोग सिर्फ मोबाइल चार्ज करने के लिए पहुंचे थे। बिजली बहाली का इंतजार लगातार बारिश और तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति के साथ शहर का जनजीवन भी प्रभावित हुआ। बिजली विभाग की टीमें प्रभावित लाइनों और इलाकों में व्यवस्था बहाल करने में जुटी हैं। रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चार्ज कराने के लिए लोगों की भीड़ इस बात का उदाहरण रही कि लंबे समय तक बिजली गुल रहने से रोजमर्रा की जरूरी सुविधाएं भी प्रभावित हो गईं। अब लोगों को बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मौसम साफ, सुबह से निकली तेज धूप:दिन में बारिश के आसार, मानसून सीजन में सामान्य से 25% ज्यादा बरसा पानी
    Next Article
    अयोध्या के उदासीन आश्रम में गुरुपर्व महामहोत्सव 3 अक्टूबर से:रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी आएंगे, 20 जिलों के संत भी शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment