Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को विदाई:पदोन्नति पाकर देवीपाटन मंडल की आयुक्त पद पर तैनाती मिली

    7 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सोमवार शाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानांतरित हुईं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को विदाई दी। उन्हें पदोन्नति पाकर देवीपाटन मंडल की आयुक्त पद पर तैनाती मिली है। इस अवसर पर सभी ने उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन पीडी एसएन चौरसिया ने किया। जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने निवर्तमान डीएम को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला पहनाकर विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत में सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम ब्रजपाल सिंह, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने निवर्तमान डीएम को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, बुके एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिन्होंने उनके साथ टीम भावना से काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल की कुछ यादें साझा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिले में कार्यों का संचालन संभव हुआ। उन्होंने कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी की यादें उनके साथ हमेशा रहेंगी और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले इस जिले में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने जनपदवासियों, जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग व स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि उन्होंने डीएम से विभिन्न प्रशासनिक दक्षताएँ और विधाएँ सीखी हैं। उन्होंने दुर्गा शक्ति नागपाल को मेहनती, कर्मठ और जुझारू प्रवृत्ति की अधिकारी बताया, जिनके पास प्रशासनिक व सामाजिक अनुभवों का अपार भंडार है। सीडीओ ने कहा कि उन्होंने संयम और सूझबूझ के साथ पूरी टीम भावना से जिले को बेहतरीन नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके नेतृत्व में जिला लगातार सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह ने डीएम के कार्यकाल की ना केवल सराहना की बल्कि बताया कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिला। पूरा जिला उनके कार्यकाल को स्वर्णिम नेतृत्व के रूप में याद रखेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चिलुवाराजू आर ने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि आपके मार्गदर्शन में काम किया। अपने कार्यों से आपने सभी के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। वह जिले के लिए मिसाल एवं प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी, सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में लेंसकार्ट शोरूम पर विरोध:ड्रेस कोड को लेकर हंगामा, CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई
    Next Article
    बरेली में 24 अप्रैल से उर्स-ए-मोहम्मदी शुरू:देश-विदेश से आएंगे जायरीन, चार दिन चलेगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment