Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में लेंसकार्ट शोरूम पर विरोध:ड्रेस कोड को लेकर हंगामा, CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के आबूलेन स्थित लेंसकार्ट शोरूम पर सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया कि उसकी कथित ड्रेस कोड पॉलिसी में हिंदू धार्मिक प्रतीकों जैसे तिलक, बिंदी, कलावा और भगवा अंगोछा पर प्रतिबंध लगाया गया है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि मुस्लिम महिला कर्मचारियों को हिजाब पहनने की अनुमति दी गई है। प्रदर्शन के दौरान सचिन सिरोही ने लेंसकार्ट के मालिक पीयूष बंसल पर हिंदू आस्था और संस्कृति को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने देशभर के सनातनी हिंदुओं से लेंसकार्ट के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की। सिरोही ने यह भी दावा किया कि कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर से फंडिंग मिल रही है और वह हिंदू होकर हिंदुओं का उत्पीड़न कर रही है। इस विवाद के बीच लेंसकार्ट के सीईओ पीयूष बंसल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जो पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हो रहा है, वह पुराना है और कंपनी की मौजूदा गाइडलाइंस को प्रदर्शित नहीं करता। पीयूष बंसल ने स्पष्ट किया कि कंपनी की वर्तमान नीति में बिंदी, तिलक सहित किसी भी धार्मिक अभिव्यक्ति पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि लेंसकार्ट समय-समय पर अपनी नीतियों की समीक्षा करता है और यदि कहीं भाषा या नियमों में कोई कमी होती है तो उसे सुधारने का प्रयास किया जाता है। बंसल ने यह भी कहा कि देशभर में लेंसकार्ट के हजारों कर्मचारी अपनी-अपनी आस्था और परंपराओं के साथ कार्य करते हैं। कंपनी सभी धर्मों का सम्मान करती है। इस पूरे मामले को लेकर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बहस तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में किसान ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद किसान ने दी जान, बेटी की शादी की चिंता बनी वजह
    Next Article
    लखीमपुर में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को विदाई:पदोन्नति पाकर देवीपाटन मंडल की आयुक्त पद पर तैनाती मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment