Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़कर उल्टा लटकाया:खेतों में चौकड़ी मार रहा था, पकड़ने में दो घायल हुए; वन विभाग 1 घंटे बाद पहुंचा

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ लिया। उसे डंडे से बांधकर उल्टा लटका दिया। तेंदुए को पकड़ने में दो लोग घायल भी हो गए। उसे पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे मशक्कत की। पहले उसे चारो ओर से घेरा, फिर उसके गले में रस्सी फंसा दी। चारो तरफ से उसे बांस की बल्लियों से दबा दिया। उसके पैर बांध दिए। उसे उल्टा लटकाकर खेतों से गांव की ओर ले आए। तेंदुए के पकड़े जाने के एक घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले तेंदुए को जाल में फंसाया। फिर पिंजरे में डालकर साथ ले गए। एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… खेतों में चौकड़ी मारते दिखा तेंदुआ सुबह सात बजे बेलाकलां के लोहरा गांव के रामनरेश,पप्पू,सुरेश और रामपाल खेतों में काम करने के लिए गए थे। उन्होंने तेंदुए को खेतों में चौकड़ी मारते हुए देखा। डरकर उन्होंने गांव के बाकी लोगों को भी बुला लिया। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने कई बार वन विभाग को इसकी सूचना दी। लेकिन वन विभाग नहीं पहुंचा तो उन्होंने खुद तेंदुए को पकड़ने का फैसला किया। 3 घंटे तक तेंदुए से जूझे ग्रामीण ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और रस्सी का फंदा बनाकर उसके गले में फंसा दिया। एक लंबी बांस की बल्ली से उसे चारो ओर से दबा दिया। उसके पैर बांध दिए। फिर उसे बांस पर उल्टा लटका दिया। उसका मुंह रस्सी से बांध दिया। फिर उसे गांव की तरफ ले आए। तेंदुए को पकड़ने में 3 घंटे लग गए। इस बीच उसके वार से नरेश और बब्लू घायल हो गए। नरेश की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बब्लू का इलाज पलिया सीएचसी में चल रहा है। वन विभाग पिंजरे में डालकर तेंदुए को ले गया तेंदुए के पकड़ने जाने के 1 घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने पहले तेंदुए को जाल में फंसाया, फिर उसे उठाकर पिंजरे में डालकर अपने साथ ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि विगत करीब पांच महीने से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ था। मझगईं वन क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि आज ग्रामीणों ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग की बड़ी मदद की है। उन्होंने बताया कि पिंजरा मंगा लिया गया है। तेंदुए को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- भाई ने पुलिस के सामने बहन को गोली मारी:सहारनपुर में सिर पर तमंचा सटाकर फायर किया, 4 दिन पहले घर छोड़कर भागी थी सहारनपुर में भाई ने अपनी बहन को पुलिस कस्टडी में गोली मार दी। उसने बहन के सिर में तमंचा सटाकर फायर किया। गोली लगते ही वह बेसुध होकर गिर पड़ी। पुलिस के मुताबिक, युवती 4 दिन पहले गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजा अग्रसेन स्कूल में बाल अभिनंदन समारोह:लखनऊ में बच्चों को डिग्री, मेडल और ट्रॉफी से नवाजा गया
    Next Article
    अयोध्या के कामाख्या धाम में दंगल:बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे, कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment