Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा: 6154 अभ्यर्थी शामिल:9600 में से 3446 अनुपस्थित, 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

    5 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को संपन्न हुई। जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित इस परीक्षा में कुल 9600 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6154 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 3446 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक ख्याति खरे ने दोनों पालियों के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जीजीआईसी, आर्यकन्या महाविद्यालय और आर्यकन्या इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वहीं, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों का लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रहे। आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक पाली में 4800 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। पहली पाली में 3002 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1798 अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में 3152 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1648 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिला प्रशासन के अनुसार, 15 मार्च को भी जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में बनेगी पुलिस चौकी:2 दरोगा, 8 सिपाही होंगे तैनात; दोहरा हत्याकांड के बाद फैसला
    Next Article
    एटा में कड़ी सुरक्षा में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा:डीएम प्रेमरंजन सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण किया, 11 केंद्रों में हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment