Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में कड़ी सुरक्षा में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा:डीएम प्रेमरंजन सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण किया, 11 केंद्रों में हुई

    4 hours ago

    1

    0

    एटा में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं अन्य समकक्ष भर्ती परीक्षा 2025 गुरुवार, 14 मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। यह दो दिवसीय परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह ने नगर स्थित प्रिंट्स गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार नकल विहीन और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की जांच और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी आकलन किया। सभी परीक्षा केंद्रों और कक्षाओं की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से की जा रही है। परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है, और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। यह प्रक्रिया शुक्रवार, 15 मार्च को भी जारी रहेगी। गुरुवार को प्रथम पाली में 3120 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2292 उपस्थित रहे, जबकि 828 अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में 3120 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2300 उपस्थित दर्ज किए गए और 820 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद में रिजर्व सहित 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 15 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 11 केंद्र व्यवस्थापक और 22 सहायक केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि भर्ती परीक्षा सुरक्षित और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। संदिग्ध गतिविधियों पर सर्विलांस के माध्यम से सतर्क निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन पूरी मुस्तैदी एवं प्रतिबद्धता के साथ पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने हेतु कृतसंकल्पित है। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे,सीओ संजय सिंह,सीओ सिटी कृतिका सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा: 6154 अभ्यर्थी शामिल:9600 में से 3446 अनुपस्थित, 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
    Next Article
    अभ्यर्थियों को जीएस या गणित लगा कठिन:कहा- रीजनिंग और हिंदी के प्रश्न सरल थे, सिलेबस को अच्छा बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment