Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में स्नेक गर्ल को सांप ने डसा, VIDEO:बाइक चलाकर अस्पताल पहुंची; एक दिन पहले कोबरा-कॉमन क्रेट समेत 6 सांपों का किया था रेस्क्यू

    16 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में स्नेक गर्ल नाजरून निशा को रैट स्नेक ने डस लिया। स्नेक गर्ल घायल होने के बावजूद भी सांप को पकड़कर बाइक चलाकर अस्पताल पहुंची। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। एक दुकान में घुसे सांप को बचाने के लिए वह पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। सांप को सुरक्षित तरीके से कॉर्नर कर हाथों से पकड़कर बैग में डालने की कोशिश के दौरान अचानक उसने उनके हाथ पर काट लिया। हालांकि स्नेक गर्ल नाजरून निशा ने पिछले दो वर्षों में सैकड़ों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों और वन्यजीवों की सुरक्षा में योगदान दिया है। देखिए 3 तस्वीरें... पढिए पूरा मामला... मामला पलिया के अजीत नजर में स्थित एक किराना की दुकान का है। शनिवार को दुकान में 6 फीट लंबे रैट स्नेक (धामन) घुस गया। काफी देर तक ग्रामीणों की कोशिश के बाद भी सांप बाहर नहीं आया जिससे लोगों में दहशत बनी रही। ग्रामीणों की काफी कोशिशों के बाद जब सफलता नहीं मिली तो स्नेक गर्ल को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत स्नेक गर्ल दुकान पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू करने में जुट गईं। नाजरून ने बताया कि उन्हें एक दुकान में लंबे सांप के दिखाई देने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सांप को सावधानीपूर्वक कॉर्नर किया और बिना किसी उपकरण के हाथों से पकड़कर बैग में सुरक्षित करने का प्रयास किया। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में काट लिया। यह उनका 394वां रेस्क्यू अभियान था। राहत की बात यह रही कि रैट स्नेक गैर-जहरीला होता है और इंसानों के लिए घातक नहीं माना जाता। लोग वीडियो बनाते रहे, खुद बाइक चलाकर पहुंचीं अस्पताल नाजरून ने बताया कि सांप के काटने के बाद आसपास मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे रहे। ऐसे में उन्होंने खुद ही हिम्मत दिखाई और बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचीं। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया और प्राथमिक जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। रेस्क्यू बना चर्चा का विषय एक दिन पहले 12 जून को ही नाजरून निशा ने मझगई और पलिया वन रेंज क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर छह अलग-अलग स्थानों से छह सांपों का सफल रेस्क्यू किया था। इनमें 1 चश्माधारी नाग (कोबरा), 1 कॉमन क्रेट, 3 रैट स्नेक और 1 रेड सैंड बोआ शामिल थे। इन छह सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उनका कुल आंकड़ा 393 तक पहुंच गया था। इस अभियान के साथ यह संख्या 394 हो गई। खेतों का मित्र माना जाता है रैट स्नेक विशेषज्ञों के अनुसार रैट स्नेक (धामन) गैर-जहरीला सांप है। यह मुख्य रूप से चूहों और छोटे जीवों का शिकार करता है, जिससे खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कृंतकों की संख्या नियंत्रित रहती है। इसी वजह से इसे किसानों का मित्र भी माना जाता है। सांपों सहित कई वन्यजीवों का किया रेस्क्यू नाजरून निशा पिछले करीब दो वर्षों से वन्यजीव रेस्क्यू कार्य में सक्रिय हैं। वह अब तक 394 सांपों के अलावा मगरमच्छ, मॉनिटर लिजार्ड, जंगल कैट और फिशिंग कैट जैसे वन्यजीवों का भी सफल रेस्क्यू कर चुकी हैं। कई टाइगर रेस्क्यू ऑपरेशन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ‘सांपों को मारें नहीं, सूचना दें’ नाजरून का कहना है कि रेस्क्यू का उद्देश्य केवल सांप को पकड़ना नहीं, बल्कि इंसानों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी सांपों को बिना नुकसान पहुंचाए उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाएं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों या वन विभाग को सूचना दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटरी पर रखा 50 किलो का लोहे का चौखट:पंजाब मेल हादसे से बची, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, इंजन में फंसा चौखट; कैंट थाने में FIR
    Next Article
    यूपी बृज स्टार्स बने BCL सीजन-2 के चैंपियन:गुजरात डायमंड्स को फाइनल में 5 रन से हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment