Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित:सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी का अस्पताल से वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी का अस्पताल से वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सिंगाही थाने के एक दरोगा और दो सिपाहियों सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना सिंगाही थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां 28 फरवरी की देर शाम एक 10 वर्षीय मूक-बधिर बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जावेद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी। इसके 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दूसरे आरोपी छोटू सिंह को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया। छोटू सिंह को भी गोली लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती आरोपी छोटू सिंह की निगरानी के लिए सिंगाही थाने के उपनिरीक्षक आकाश भाटी, सिपाही कुलदीप यादव और मुख्य आरक्षी बृजेंद्र प्रताप सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान, आरोपी छोटू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उसने पुलिस मुठभेड़ को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। निघासन के सीओ शिवम कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में उपनिरीक्षक आकाश भाटी, सिपाही कुलदीप यादव और मुख्य आरक्षी बृजेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़:ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं बची, जीआरपी-आरपीएफ ने संभाली व्यवस्था
    Next Article
    प्रतापगढ़ में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर:बाजार से लौट रहा था, बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment