Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला:कमरे में पंखे से लटका मिला शव, देर रात मुंडन कार्यक्रम शामिल होने के बाद लौटा था

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर सदर कोतवाली के दुर्गा पुरवा में शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूछताछ में मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप नौरंगाबाद में किराए पर कमरा लेकर रहता था और पुताई का काम करता था। मकान मालिक विद्या देवी ने पुलिस को बताया कि प्रदीप गुरुवार रात एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने उनके घर आया था। देर हो जाने के कारण वह वहीं रुक गया था। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेठ घाट चौकी प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दुर्गा पुरवा स्थित एक मकान में युवक का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। विद्या देवी के अनुसार सुबह जब उन्होंने कमरे की ओर देखा तो प्रदीप को संदिग्ध हालत में पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदीप उनका दूर का रिश्तेदार था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैग रिपोर्ट से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ी:1.95 करोड़ का अनियमित भुगतान, सुरक्षा गार्डों और उपकरण खरीद में मिली गड़बड़ी
    Next Article
    एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने ली परेड की सलामी:यूपी-112 के वाहनों को देखा, पुलिस लाइन का सघन निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment