Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने ली परेड की सलामी:यूपी-112 के वाहनों को देखा, पुलिस लाइन का सघन निरीक्षण किया

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव मिश्रा ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। सलामी के बाद एसपी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को टोलीवार परेड कराई गई। पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने के उद्देश्य से विशेष शस्त्र ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने जवानों के टर्नआउट और फिटनेस का स्वयं जायजा लिया। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आपातकालीन सेवा यूपी-112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) गाड़ियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पीआरवी चालकों व पुलिसकर्मियों से संवाद कर गाड़ियों की तकनीकी स्थिति और ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। एसपी मिश्रा ने पीआरवी वाहनों में मौजूद फर्स्ट-एड किट, अग्निशमन यंत्र और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की गहनता से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना या आपात स्थिति में इन उपकरणों का त्वरित और सही ढंग से प्रयोग किया जाए, ताकि घायलों को तत्काल राहत मिल सके। सुरक्षा और सतर्कता के मद्देनजर, एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को उनके शस्त्रों के सही रख-रखाव, साफ-सफाई और सुरक्षित प्रयोग के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर शस्त्रागार, पुलिस कार्यालय, मेस और बैरक जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी मिश्रा ने प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) को पुलिस लाइन में उच्च स्तर की साफ-सफाई बनाए रखने और व्यवस्थाओं को बेहतर करने के कड़े निर्देश दिए। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाना, अनुशासन कायम रखना और जनसामान्य की सुरक्षा के लिए पुलिस महकमे को हर समय अलर्ट रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला:कमरे में पंखे से लटका मिला शव, देर रात मुंडन कार्यक्रम शामिल होने के बाद लौटा था
    Next Article
    होली के लिए मऊ-वलसाड स्पेशल ट्रेन शुरू:28 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगी, यात्रियों को मिलेगा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment