Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट की 9 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द:दुबई, अबुधाबी, दम्माम और शारजाह रूट प्रभावित; मस्कट और रियाद की फ्लाइट उड़ीं

    3 hours ago

    1

    0

    दुबई (DXB) एयरस्पेस बंद होने का असर शनिवार 7 मार्च को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी साफ दिखाई दिया। खाड़ी देशों के लिए संचालित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, दिनभर में कुल 9 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 4 प्रस्थान और 5 आगमन की उड़ानें शामिल हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और कई यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए चार उड़ानें रद्द दुबई एयरस्पेस बंद होने के कारण लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए रवाना होने वाली चार उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX193, जो लखनऊ से दुबई के लिए रात 01:05 बजे रवाना होने वाली थी, शामिल है। इसके अलावा इंडिगो की फ्लाइट 6E97 लखनऊ से दम्माम के लिए रात 9 बजे, फ्लाइट 6E1415 लखनऊ से अबूधाबी के लिए रात 8:35 बजे, तथा फ्लाइट 6E1423 लखनऊ से शारजाह के लिए रात 10 बजे निर्धारित थी, लेकिन एयरस्पेस बंद होने के कारण इन सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इससे इन उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खाड़ी देशों से लखनऊ आने वाली पांच उड़ानें भी रद्द केवल प्रस्थान ही नहीं बल्कि खाड़ी देशों से लखनऊ आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार कुल पांच अराइवल फ्लाइट्स रद्द की गईं। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX198, जो दुबई से लखनऊ सुबह 3:30 बजे पहुंचने वाली थी, शामिल है। इसके अलावा इंडिगो की फ्लाइट 6E1416 अबूधाबी से लखनऊ सुबह 6:05 बजे, फ्लाइट 6E1424 शारजाह से लखनऊ सुबह 7:05 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX194 दुबई से लखनऊ सुबह 11:30 बजे, और इंडिगो की फ्लाइट 6E98 दम्माम से लखनऊ शाम 8 बजे आने वाली थी। एयरस्पेस बंद होने के कारण इन सभी उड़ानों को भी रद्द करना पड़ा। चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का हुआ संचालन हालांकि इस स्थिति के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। 7 मार्च को रात 9 बजे तक कुल चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया गया। इनमें दो प्रस्थान और दो आगमन की उड़ानें शामिल रहीं। प्रस्थान करने वाली उड़ानों में OV706 लखनऊ से मस्कट के लिए सुबह 4:30 बजे रवाना हुई, जिसमें 118 यात्री और एक शिशु सवार थे। वहीं XY334 लखनऊ से रियाद के लिए सुबह 10 बजे रवाना हुई, जिसमें 143 यात्री सवार थे। इसी तरह आगमन करने वाली उड़ानों में OV705 मस्कट से लखनऊ सुबह 3:45 बजे पहुंची, जिसमें 167 यात्री सवार थे। वहीं XY333 रियाद से लखनऊ सुबह 9 बजे पहुंची, जिसमें 171 यात्री और तीन शिशु शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 मार्च से शहर में आना है तो होगी परेशानी:15 अप्रैल तक राप्ती पुल के प्रवेश लेन का आधा हिस्सा रहेगा बंद
    Next Article
    फर्जी दस्तावेज लगाकर ₹78.33 लाख का लोन लिया:बजाज फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने की शिकायत, ग्राहक पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment