Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 मार्च से शहर में आना है तो होगी परेशानी:15 अप्रैल तक राप्ती पुल के प्रवेश लेन का आधा हिस्सा रहेगा बंद

    2 hours ago

    1

    0

    नौसढ़ की ओर से शहर में आने वाले लोगों को 10 मार्च से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अपस्ट्रीम पुल यानी राप्ती नदी पर बने जिस पुल से शहर में प्रवेश करते हैं, उसका आधा हिस्सा बंद रखा जाएगा। इस दौरान मरम्मत का कार्य होगा। 15 अप्रैल तक यह स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में वाहनों को धीरे-धीरे एक के पीछे एक आना होगा। ओवरटेक नहीं कर सकेंगे। राप्ती नदी के राजघाट पर सबसे पुराने पुल की मरम्मत हो रही है। गोरखपुर को नौसढ़ से जोड़ने के लिए सबसे पहले इसी दो लेन के पुल का निर्माण किया गया था। बाद में जब इसके बगल में एक और पुल बना तो पुराने पुल को अपस्ट्रीम पुल बना दिया गया। यानी इसे केवल गोरखपुर में आने के लिए उपयोग में लाया जाता है। दूसरे पुल को डाउन स्ट्रीम कहते हैं यानी यह शहर से निकास का पुल है। पीडब्ल्यूडी खंड-3 के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि राजघाट पुल पर एक्सपेंशन जवाइंट की मरम्मत के लिए पुल पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुल की दरारें भरन के बाद बियरिंग बदलने का काम लगभग पूरा हो गया है। इअब आधी लेन बंद करके एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत होगी। उन्होंने बताया कि जब इस पुल के आधी चौड़ाई में मरम्मत हो जाएगी तो दूसरे भाग पर काम शुरू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान वे एक के पीछे एक चलते हुए पुल के पार आएं। ओवरटेक करने की कोशिश न करें। दो और पुलों का हो रहा निर्माण राप्ती नदी पर बने पुलों पर जाम की स्थिति न हो, इसके लिए दो और पुलों का निर्माण किया जा रहा है। ये दोनों पुल दो-दो लेन के हैं। इनके बन जाने के बाद गोरखपुर में प्रवेश व यहां से निकासी के लिए 4-4 लेन के पुल हो जाएंगे। इससे लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती के हाथ-पैर बांधकर चोरी:सोनभद्र में अलमारी का लॉक बदलने के बहाने घर में घुसे बदमाश, 50 हजार नकद लूटे
    Next Article
    लखनऊ एयरपोर्ट की 9 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द:दुबई, अबुधाबी, दम्माम और शारजाह रूट प्रभावित; मस्कट और रियाद की फ्लाइट उड़ीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment