Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट पर 3 करोड़ का गांजा बरामद:बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला, तस्करी के लिए गोंडा ले जा रहा था

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंटेलीजेंस यूनिट (एआईयू) ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। यूनिट ने एक यात्री के पास से करीब 3 करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एयर एशिया की फ्लाइट संख्या एफडी-146 से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे एक यात्री पर अधिकारियों को संदेह हुआ। रात करीब 11:30 बजे उसे रोका गया। पूछताछ में यात्री ने अपने बैग में प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक गांजा होने की बात स्वीकार की। बैग से बरामद हुआ गांजा यात्री के बैगेज की तलाशी ली गई, जिसमें लगभग 3.190 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी शमीम के रूप में हुई है। वह गांजा गोंडा ले जा रहा था। वहां से उसे अलग-अलग स्थानों पर तस्करी करनी थी। मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया है और आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग के अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। वे तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस नगर पालिका की महिला कर्मचारी सस्पेंड:एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते पकड़ा था, PM आवास योजना के नाम पर लिए थे पैसे
    Next Article
    फायरिंग केस में गवाही रोकने की मांग की:फर्रुखाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष ने दिया प्रार्थना पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment