Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में जुटे हजारों लोग:कई धर्मों के धर्मगुरुओं ने अयातुल्ला अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बड़ा इमाम बाड़ा में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में भारत में खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम ने भी शिकरत किया। इस अवसर पर विशेष एग्जिबिशन, मेडिकल कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। एग्जिबिशन में ईरान युद्ध में मरने वाले लोगों और बच्चों की तस्वीर लगा कर श्रद्धांजलि दी गई। देखिए 3 तस्वीरें… कई धर्मों के धर्मगुरु शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने किया। मौलाना कल्बे जवाद ने बताया कि आज ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रतिनिधि हकीम अब्दुल मजीद लखनऊ आए। श्रद्धांजलि सभा में उनका शामिल होना हम सबके लिए सम्मान की बात है। इसके साथ ही श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, स्वामी सारंग, AIMIM प्रवक्ता असीम वकार के साथ विभिन्न सियासी दलों के नेता सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मगुरु शामिल हुए। खामेनेई बहादुर नेता थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आयतुल्लाह अली खामेनेई इस समय के सबसे बहादुर नेता थे। पूरे विश्व में उन्हें बहादुरी का प्रतीक माना जा रहा है। एक बुजुर्ग व्यक्ति जिन्होंने समझौता नहीं किया। पीछे नहीं हटे और अपनी कौम के लिए अपने देश के लिए शहीद हो गए। ईरान ने हमेशा भारत की मदद की है। लेकिन भारत सरकार की तरफ से कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। मगर ईरान पूरी तरीके से हिंदुस्तान की मदद कर रहा है। तेल के जहाज छोड़ रहा है। ईरान भाईचारा और प्यार के साथ हमारे साथ खड़ा है। हम शुक्रगुजार हैं। ईरान के खिलाफ जिस तरह से अमेरिका अपने बयान बदल रहा है। इससे पता चलता है कि अमेरिका और ट्रंप डरे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रीड़ा स्टेडियम अयोध्या में नव-निर्मित स्वीमिंग पूल का शुभारंभ:महंत संजय दास बोले- तैराकी जैसे महत्वपूर्ण खेल में बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा
    Next Article
    घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत:जैतीपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, सीएचसी पहुंचे परिजनों का हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment