Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के बंगला बाजार में ट्रांसफार्मर जलने का VIDEO:शॉर्ट सर्किट से तार में पकड़ी आग, आधे घंटे तक 15 फीट ऊंची लपटें उठतीं

    9 hours ago

    1

    0

    आशियाना थाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार उसरी इलाके में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। करीब आधे घंटे तक 15 फीट ऊंची आग की लपटें उठती रहीं। इसी तरह की दूसरी घटना जानकीपुरम के गुड़ियान पुरवा में हुई। बिजली के तार अचानक शॉर्ट सर्किट से जलने लगे। दोनों हादसों के चलते 2 हजार से अधिक घरों में देर रात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों के अनुसार, बंगला बाजार में आग इतनी तेज थी कि पास में मौजूद एक परचून की दुकान भी इसकी चपेट में आने वाली थी, लेकिन समय रहते लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। 3 तस्वीरें देखिए- कई इलाकों में घंटे नहीं आई बिजली ट्रांसफार्मर जलने से कई इलाकों के तार जल गए जिससे वहां की बिजली कट गई। जानकीपुरम न्यू कैंपस पावर हाउस और मिर्जापुर क्षेत्र में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। मंसूरनगर समेत कई इलाकों में अंधेरा छा गया। बार-बार बाधित हो रही बिजली सप्लाई और लगातार कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। घटना का वीडियो भी स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर तेजी से पोस्ट किया जा रहा है, जिसमें ट्रांसफार्मर से उठती तेज लपटें साफ देखी जा सकती हैं। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर और खतरनाक ट्रांसफार्मरों की समय-समय पर जांच कर उन्हें बदला जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा देश में तीसरा सबसे गर्म:26 जिलों का पारा 40 के पार पहुंचा, आज पूर्वी यूपी में लू की चेतावनी
    Next Article
    'साहब...सिलेंडर दे देंगे तो शादी हो जाएगी':आगरा में हल्दी की रस्म छोड़कर गैस लेने पहुंचा दूल्हा, बोला- दावत नहीं दी तो बदनामी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment