Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के बाजारों में जन्माष्टमी की रौनक:लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले और सजावट के सामान की जमकर खरीदारी हुई

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जन्माष्टमी से एक दिन पहले बाजारों में खास रौनक दिखा। गोमतीनगर के पत्रकारपुरम मार्केट और इंदिरा नगर के भूतनाथ मार्केट में महिलाएं और युवतियां लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, माला, मोरपंख, झूले और मंदिर सजाने का सामान खरीदती दिखीं। बाजार में जगह-जगह कृष्ण से जुड़े सजावटी सामानों की दुकानें सजी हैं। खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर आया। दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग डिजाइन के झूले उपलब्ध हैं। इसके साथ मुकुट, ज्वैलरी, कपड़े और सजावट का सामान भी मिल रहा है। जन्माष्टमी को देखते हुए इन सामानों की मांग बढ़ी है। 3 तस्वीरें देखिए… कमल का फूल 20 रुपए पीस बिक रहा फूल विक्रेता अनुष्का ने बताया कि सजावट के लिए फूलों की लड़ी करीब 60 रुपए मीटर मिल रही है। दुकानों पर फूल-माला, कमल, गुलाब और तुलसी के साथ आम के पत्तों की लड़ियां भी उपलब्ध हैं। कमल का फूल 20 रुपए पीस बिक रहा है। श्रद्धालु भगवान को चढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा फूल-माला खरीद रहे हैं। इसके अलावा खीरा भी पूजा के लिए खरीदा जा रहा है। कान्हा के लिए खरीदी पोशाक और मोरपंख पत्रकारपुरम में खरीदारी करने पहुंची पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि जन्माष्टमी के लिए कान्हा की सुंदर पोशाक, माला, पगड़ी और मोरपंख खरीदा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारपुरम में कान्हा से जुड़े सामान की अच्छी वैरायटी मिल रही है। गोमतीनगर एक्सटेंशन से आईं सविता नामदेव ने बताया कि यहां जन्माष्टमी के लिए बड़ा बाजार लगा है। कान्हा की पोशाक से लेकर झूले और डेकोरेशन का पूरा सामान उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में बचपन से जन्माष्टमी मनाने की परंपरा है। हर साल घर में छोटे कान्हा की स्थापना कर पर्व मनाया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में जन्माष्टमी पर दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन:JK मंदिर जाने वाले रास्ते बदले, कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी व्यवस्था
    Next Article
    नहटौर में कृष्ण जन्मोत्सव की गूंज:रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए मंदिर, रात 12 बजे होगा महाअभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment