Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिरा:टीटीई और 2 यात्री गंभीर रूप से घायल, RPF चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड गिर गया। इसमें एक टीटीई और 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टीटीई का नाम भूपेंद्र है। वहीं, यात्री अभिषेक और साहिल घायल हैं। RPF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। घायल तीनों यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (13037) पहुंच रही थी। उसे समय रहते रुकवाकर सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर क्रेन मंगवाई है। क्रेन से टिन शेड का नीचे गिर चुका हिस्सा बाहर निकाला जा रहा है। 3 तस्वीरें देखिए- यात्री की जांघ पिसी, टीटीई का पैर फ्रैक्चर घटना में टीटीई भूपेंद्र का पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है। इसके साथ ही यात्री साहिल की जांघ बुरी तरह से दबकर पिस गई है। घटना के बाद सभी पीड़ित बुरी तरह से दर्द में थे। फिलहाल, सभी का आलमबाग के अजंता अस्पताल में उपचार चल रहा है। पूरे प्लेटफॉर्म का टिन शेड बनाया जा रहा पूरे प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड फिर से बनाया जा रहा है। इस घटना से पहले स्टेशन के अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर-4 को ब्लॉक किया था। यात्री इस स्टेशन से आवाजाही कर रहे थे। यात्रियों का कहना है कि लापरवाही से घटना हुई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में मौसम बदला, बारिश से गर्मी से राहत:बिजली आपूर्ति ठप्प, तापमान में 2 डिग्री की गिरावट
    Next Article
    देवरिया में तेज आंधी-बारिश, बिजली से दीवार गिरी:कई मोहल्लों में पानी भरा; जगह-जगह पेड़ और खंभे गिरने से बिजली गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment