Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के डीएवी ग्राउंड में योग दिवस:सनातनी पंजाबी महासभा ने उत्साहपूर्वक किया आयोजन

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के आर्य नगर स्थित डीएवी ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सनातनी पंजाबी महासभा और डीएवी मॉर्निंग वॉकर्स के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं एमएलसी महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास किया और अपने संबोधन में योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। सिंह ने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है, और उन्होंने सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। योग के प्रति जागरूक किया गया सनातनी पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अनिल वर्मानी ने जानकारी दी कि उनकी संस्था हर वर्ष विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करती है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। योगाचार्य अजय मिश्रा के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान आसनों को सही तरीके से करने की विधि और उनके स्वास्थ्य लाभ भी विस्तार से बताए गए, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। ये मौजूद रहे इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय जौहर, संजय कतियाल, गोरे गुलाटी, विनोद रात्रा, राज कुमार बतरा, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अजय पिपलानी, गौतम आहूजा, संजय मनीचा, नवीन सेठ, विजय छाबड़ा, नवीन अरोड़ा, अनिल गुलाटी सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय की जनसभा:खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की समीक्षा की
    Next Article
    गाजियाबाद के 22 केंद्रों पर हुई नीट परीक्षा:30 मिनट पहले ही एंट्री बंद की गई, 9866 छात्रों में से 923 ने परीक्षा छोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment