Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की फूड वैली में हाई वोल्टेज ड्रामा:सिविल ड्रेस में पहुंचे लोगों ने युवक को उठाया, जमीनी मामले में चल रहा था फरार

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित फूड वैली में मंगलवार रात तब हड़कंप मच गया, जब एक युवक को सिविल ड्रेस में आए 4 लोगों ने जबरन पकड़ लिया। युवक अपने परिवार के साथ डिनर करने आया था। इस दौरान सादे कपड़ों में आए लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए युवक को पकड़ना शुरु किया। हालांकि युवक और उसके परिवार ने विरोध किया और शोर मचाने लगे। फूड वैली पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा सिविल ड्रेस में कुछ लोग पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक को पकड़ने लगे। जिसका विरोध करते हुए युवक शोर शराबा करने लगा। साथ में मौजूद उसकी पत्नी और बच्चे भी छोड़ देने की अपील करते रहे। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। भीड़ लगातार जबरदस्ती पकड़ने की वजह पूछता रहे लेकिन किसी ने वजह नहीं बताई। जमीनी मामले में वांछित था मामले में एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह ने बताया कि युवक को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक मामले में वांछित था। वहीं ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया जनवरी महीने में एक जमीनी विवाद में ओलू नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया था। जिस पर नामजद मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उसके बाद से पुलिस तलाश कर रही थी। मंगलवार को गोमती नगर से पकड़ा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवा उद्यमी योजना में जौनपुर प्रदेश में अव्वल:लक्ष्य से अधिक युवाओं को मिला ऋण, डीएम बोले- 4092 युवाओं को किया गया वितरण
    Next Article
    मुख्य गन्ना अधिकारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:बागपत में लिपिक की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment