Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ जैसे हालात:सड़कों पर 4 फीट पानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बेसमेंट तक में जलभराव, स्थानीय निवासी पलायन को मजबूर

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में 43 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद जलभराव की समस्या खत्म नहीं हुई है। दाउदनगर और मामा चौराहे के पास भारी जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। बारिश के बाद दाउदनगर इलाके की सड़कें और गलियां पानी में डूबी हुई हैं। कई घरों में पानी घुसने का खतरा है, जिसके चलते लोग अपना सामान लेकर घर खाली कर रहे हैं। कई दर्जन मकान इस भारी बारिश की चपेट में आ गए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों में कैद हैं। सड़कों पर चार फीट तक पानी भर गया है और कुछ घरों में भी पानी घुस गया है। 3 तस्वीरें देखिए - अब मामला विस्तार से पढ़िए - फैजुल्लागंज के पुराना दाउदनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी जलभराव की चपेट में आ गया है। अस्पताल के अंदर तक पानी पहुंच गया है। साल 2024 में इस अस्पताल का शिलान्यास हुआ था और यहां मरीज भी देखे जाते थे। अब जलभराव के कारण डॉक्टर भी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और नई स्वास्थ्य बिल्डिंग के बेसमेंट में भी पानी भर गया है। सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। जो राशन-पानी है, उसी से गुजारा करना पड़ रहा है। जब ज्यादा दिक्कत होती है, तो लोगों को पानी में चलकर सड़क पार करनी पड़ती है और सामान लाना पड़ता है। सबसे ज्यादा बच्चों के दूध की किल्लत हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार जनप्रतिनिधियों और विधायक से की गई है, लेकिन कोई भी समस्या का समाधान नहीं करता। जब कई लोग नगर निगम में शिकायत करते हैं, तो एक ट्यूबवेल भेजकर पानी खाली कराया जाता है। हालांकि, यह सिर्फ खानापूर्ति होती है। समस्या जस की तस बनी रहती है और खत्म नहीं होती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के फैजुल्लागंज में जलभराव:43 करोड़ खर्च, फिर भी 4 फीट पानी में डूबा दाउदनगर: घर छोड़ने को मजबूर लोग; स्वास्थ्य केंद्र भी जलमग्न
    Next Article
    गोंडा में बच्चों ने 4 दिन में बनाई अनोखी गुफा-पहाड़:अंदर विराजे राधा-कृष्ण, रंगीन चावल से बनाई रंगोली; फोटो लेने उमड़ रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment