Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की कॉलोनी में भीषण आग:काले धुएं का गुबार उठा, घर के सामान जले; दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित सदरौना कांशीराम कॉलोनी के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घर के अंदर का सामान जलने लगा। इससे काले धुएं का गुबार उठने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घर में उस समय कोई नहीं था काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक संख्या 38/1 में ऑटो चालक इरशाद अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह उनके मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई और घर का सामान जलने लगा। इरशाद के परिवार में उनके पिता, एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। उनकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग से लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि, नुकसान का सही आकलन अभी बाकी है। काटी गई इलाके की बिजली घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने में मदद करने लगे। सुरक्षा कारणों से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में अभी तक किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से घटनास्थल पर भीड़ न लगाने की अपील की है, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सिपाही ने गंगा में लगाई छलांग:दो दिन बाद शव मिला, बैराज पर मिली थी बाइक, CCTV में दिखाई दिए थे
    Next Article
    लखनऊ में BAPSA का विरोध प्रदर्शन:UGC लागू करने की मांग , प्रदर्शनकारी बोले- विश्वविद्यालय में दलित छात्रों को टारगेट किया जाता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment