Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संपत्ति विवाद में भाई ने परिवार पर किया हमला:बांदा में 4 लोग गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा में संपत्ति विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोतवाली नगर के कटरा क्षेत्र में हुई।पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी मामूली कहासुनी के दौरान एक भाई ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दूसरे भाई के परिवार पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से परिवार के सदस्यों पर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के ईएमओ (EMO) आकाश सचान ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र से मारपीट के एक मामले में चार लोगों को मेडिकल के लिए लाया गया था। उनका इलाज किया जा रहा है और उनके सिर तथा हाथों में चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:हरदोई में रेलवे कर्मचारी ने छोटे भाई की पत्नी को मार डाला, जेठानी को पीटने से मना किया था
    Next Article
    आरोपी के खाते से 8.95 लाख रुपये कुर्क:बस्ती में कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में कोर्ट का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment