Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के ओजस सिंघल को 99.97 परसेंटाइल:CMS के डेढ़ दर्जन स्टूडेंट्स का 99 से ज्यादा का स्कोर, JEE मेन का रिजल्ट जारी

    5 hours ago

    1

    0

    NTA ने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला के लिए JEE मेन 2026 के सत्र-1 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेटाइल हासिल किए हैं। पहले सत्र की प्रवेश परीक्षा में 13.04 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस बार परीक्षा की अटेंडेंस 96.26% रही थी। लखनऊ के ओजस सिंघल को 99.97 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। इसके अलावा तेजस राज को 99.70 का स्कोर मिला है। इसके अलावा यशस्व मिश्रा को 98.37 का स्कोर मिला है। वहीं, CMS के कुल 18 स्टूडेंट्स को 99 परसेंटाइल से ज्यादा का स्कोर मिला। यहां के स्टूडेंट्स रहे टॉपर NTA के अधिकारियों ने बताया कि 100 पर्सेटाइल हासिल करने वाले अभ्यर्थियों में सबसे अधिक राजस्थान से तीन छात्र शामिल हैं। इसके अलावा, इनमें आंध्र प्रदेश से दो और दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से एक-एक अभ्यर्थी शामिल हैं। ये सभी 12 अभ्यर्थी छात्र हैं, इनमें कोई छात्रा शामिल नहीं है। लड़कियों में हरियाणा की आशी ग्रेवाल ने टॉप किया है, जिन्हें 99.996 पर्सेटाइल मिले हैं। पहले सत्र की परीक्षा में 13,04,653 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया JEE मेन के पहले सत्र की परीक्षा में कुल 13,04,653 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इनमें 8,55,085 लड़के और 4,49,568 लड़कियां थीं। सामान्य श्रेणी में 2,95,078 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,57,747 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। दूसरी श्रेणियों में भी ऐसा ही ट्रेंड देखा गया है, हालांकि लड़कियों की हिस्सेदारी काफी बनी हुई है और साल दर साल बढ़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भजनलाल की हत्या का राज एक महीने बाद खुला, पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश, नहर में फेंका था शव
    Next Article
    42 साल पहले डकैती के तीन जीवित आरोपी बरी:मिला संदेह का लाभ, पुलिस का लचर अभियोजन बना कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment