Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की सब्जी मंडी में भीषण आग, 100 दुकानें जलीं:प्रत्यक्षदर्शी बोले- 10 से 12 जोरदार धमाके हुए; 3km दूर से लपटें-धुआं दिख रहा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गुरुवार देर रात 10 बजे बारा बिरवा सब्जी मंडी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 100 से अधिक दुकानें धू-धूकर जल गईं। लपटें और धुआं करीब 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आसपास के फायर स्टेशन से और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद करीब 10 से 12 जोरदार धमाके हुए। आशंका जताई जा रही है कि ये धमाके सिलेंडर फटने से हुए। पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। घटना कृष्णा नगर इलाके में फिनिक्स मॉल के पास की है। 4 तस्वीरें देखिए… 1 घंटे देरी से पहुंची फायर बिग्रेड सब्जी मंडी करीब 50,000 स्क्वायर फीट में फैली है। यहां सैकड़ों दुकानें लगती हैं, जिनमें फल, सब्जी, अनाज और अन्य सामान रखा जाता है। आग में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दुकानदारों का आरोप है कि सूचना देने के करीब 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कृष्णा नगर, आलमबाग और पीजीआई फायर स्टेशन से 9 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। प्लास्टिक और कागज के गत्ते से बढ़ी आग मंडी में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोरियां, गत्ता और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में धुआं फैल गया। पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा नगर एसीपी, आशियाना थाना समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को घेरकर खाली कराया गया है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। मंडी के ठीक सामने स्थित फिनिक्स मॉल के आसपास भी धुएं का असर देखा गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ……………… ----------------------- यूपी में विधायकों के सर्वे का आज आखिरी दिन: विधायक बदलना चाहते हैं या नहीं? जल्दी बताइए यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में मंदिर की दीवार ढही, 3-माह का बच्चा दबा: रेस्क्यू में लगे डेढ़ घंटे, अस्पताल में तोड़ा दम अलीगंज इलाके के डंडहिया बाजार स्थित पुराना हनुमान मंदिर की जर्जर दीवार गुरुवार को ढह गई। मलबे में 3 माह का बच्चा दब गया। पुलिस और नगर निगम की टीम ने करीब डेढ़ घंटे रेस्क्यू करके उसे बाहर निकाला। इलाज के लिए भाऊराव देवरस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे केजीएमयू रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फल-सब्जियों पर लगा छोटा स्टिकर, सेहत पर बड़ा अटैक!
    Next Article
    अयोध्या में मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज:PCS 2024 चयनित हुई महिलाओं को एसएसपी ने सम्मनित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment