Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की सड़कों पर गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री:मेयर के साथ 4 वार्डों में देखी सफाई व्यवस्था; LSA पर 1 लाख का जुर्माना

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सफाई व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। शनिवार को प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहर के 4 वार्डों में सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्हें गंदगी तो दिखी ही, लोगों ने भी कूड़ा उठान न होने की शिकायत की। इस पर कार्यदायी कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान (LSA) के हेड अभय रंजन को बुलाकर मेयर ने मौके पर ही फटकार लगा दी। मंत्री के निरीक्षण के दौरान मेयर के अलावा नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे। सभी लोग जोन-7 पहुंचे। यहां मैथिली शरण गुप्त वार्ड, इस्माइलगंज प्रथम, इंदिरानगर, बाबू जगजीवन राम वार्ड में जगह-जगह गंदगी मिली। सड़कों पर कूड़ा, नालियां चोक, ट्रांसफॉर्मर के आसपास गंदगी थी। यह देखते ही प्रभारी मंत्री भड़क गए। उन्होंने मेयर से कहा- जिम्मेदारों को चिह्नित कर एक्शन लें। लोग बोले- कूड़ा वाली गाड़ी नहीं आती इंदिरानगर से सफाई न होने की शिकायतें लगातार आ रही थीं। वहां पहुंचने पर मेयर ने सबसे पहले LSA हेड को मौके पर बुलाया। उनसे पूछा कि आपका एक आदमी तक नजर नहीं आ रहा है। सारी मेन रोड गंदी पड़ी हैं। LSA हेड अभय रंजन ने सफाई दी कि इस पर एक्शन लेंगे लेकिन मेयर ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। लोगों ने मेयर के सामने कहा कि यहां कूड़ा वाली गाड़ी नहीं आती है। इस पर मेयर ने जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद से कहा कि आज ही इनके घर के आसपास के 10 घरों में जाकर पता करिए कि कूड़ा गाड़ी आती है या नहीं? अगर नहीं आती तो कार्रवाई की जाएगी। आज शाम तक अधिकारी इसकी रिपोर्ट मुझे दें। मंत्री बोले- गंदगी शहर की छवि खराब करती है मंत्री ने साफतौर पर कहा कि नालियों की सफाई न होने से जलभराव और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता है। मच्छर पनपते हैं, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। नगर आयुक्त से कहा कि जिनकी जिम्मेदारी है, उन्हें चिह्नित कीजिए। मुख्य मार्गों और सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी मिलने पर मंत्री नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि गंदी सड़कें न सिर्फ शहर की छवि खराब करती हैं बल्कि ट्रैफिक और आमजन की आवाजाही को भी प्रभावित करती हैं। सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर भी मंत्री ने कहा कि रजिस्टर मेंटेन होना चाहिए, सफाई नियमित होनी चाहिए। अतिक्रमण पर के सवाल पर मंत्री ने माना कि स्थायी अतिक्रमण अब भी बड़ी चुनौती हैं। भूतनाथ मार्केट में कार्रवाई और सख्ती मैथिलीशरण गुप्त वार्ड स्थित भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के नीचे बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति का जायजा लिया गया और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। स्थानीय नागरिकों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर फीडबैक लिया गया, जिसमें अनियमितता की शिकायतें सामने आईं। इस पर अधिकारियों को प्रतिदिन नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भूतनाथ मार्केट के पीछे कॉलोनी में सफाई न मिलने पर एसएफआई संचिता मिश्रा को कड़ी फटकार लगाते हुए 2 दिन के वेतन कटौती के आदेश दिए गए। साथ ही मदर स्वच्छकार इंटरप्राइजेज पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया तथा बीट इंचार्ज दयाराम को निलंबित किया गया। इसके अलावा मंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि इंजीनियरिंग विभाग की गैंग टीम को सशक्त किया जाए, ताकि छोटे सड़क मरम्मत कार्य तुरंत कराए जा सकें। इस मौके पर पार्षद अशोक उपाध्याय भी उपस्थित रहे। इंदिरा नगर में गंदगी पर सख्त रुख अपनाया इंदिरा नगर वार्ड में मुख्य मार्गों, नालियों एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अरविंदो पार्क के पीछे गलियों में सड़क पर कूड़ा मिलने पर मंत्री एवं महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, वहीं बीट इंचार्ज राम मनोज के तीन दिन एवं एसएफआई रूपेंद्र भास्कर के दो दिन के वेतन कटौती के निर्देश दिए गए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी उपस्थित रहे। इस्माइलगंज प्रथम वार्ड में निलंबन व जुर्माना इस्माइलगंज प्रथम वार्ड में डोर-टू-डोर कलेक्शन, रोड स्वीपिंग एवं नालियों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। सेक्टर-14 तिराहे पर सड़क पर लोहे की रॉड पाए जाने पर मंत्री जी ने नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में उसे हटाने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर बीट इंचार्ज बृजेश को निलंबित किया गया तथा लायन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान पार्षद मुकेश चौहान भी मौजूद रहे। बाबू जगजीवन राम वार्ड में व्यवस्थाओं की समीक्षा बाबू जगजीवन राम वार्ड में भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, रोड स्वीपिंग एवं नालियों की सफाई का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में कई दिनों से नहीं उठ रहा कूड़ा : असम में चुनाव के चलते सफाईकर्मी घर गए, कंपनियां बोलीं- वैकल्पिक इंतजाम किए लखनऊ में बहुत सारे घरों-मोहल्लों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। वजह ये है कि कूड़े का उठान करने वाली रामकी कंपनी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) और लायंस एनवायरो के करीब 200 कर्मचारी असम विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए परिवार के साथ घर लौट गए हैं। इससे उन इलाकों में भी कूड़ा उठान पर असर पड़ा है जहां पर असम मूल के करीब 200 लोग निजी तौर पर घर-घर से कूड़ा उठाने का काम करते हुए आजीविका चलाते हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अद्भुत अविश्वसनीय अकल्पनीय: क्या दुनिया पर मंडरा रहा परमाणु बम का खतरा?
    Next Article
    संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने रेल मंत्री को पत्र दिया:संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तार की मांग, कहा- दिल्ली तक मिले मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment