Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ KGMU में महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा:प्रोफेसर ने चैंबर में बुलाकर छेड़छाड़ की, सस्पेंड; बोली- मोबाइल पर मैसेज भेजते थे

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में एक बार फिर छेड़खानी और यौन शोषण का मामला सामने आया है। 50 दिन में यह तीसरा केस है। अब पीडियाट्रिक विभाग की एमडी की छात्रा (रेजिडेंट डॉक्टर) ने विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा पर सेक्सुअल हरैसमेंट करने का आरोप लगाया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की जांच में पीड़ित डॉक्टर के आरोप सही निकले। इसके बाद आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया। विभाग में एंट्री करने पर रोक भी लगा दी गई है। KGMU प्रशासन पूरे मामले की सच्चाई का पता लगा रहा है। 11 फरवरी को शिकायत, 12 को एक्शन पीड़ित डॉक्टर (एमडी छात्रा) ने 11 फरवरी को परिवारवालों के साथ पहुंचकर KGMU प्रशासन से शिकायत की थी। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर उससे अभद्रता करते हैं। साथ ही मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं। इसके बाद कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के आदेश पर विशाखा कमेटी ने पीड़ित डॉक्टर के बयान दर्ज किए। एडिशनल प्रोफेसर से पूछताछ की। कमेटी की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड रहने के दौरान उन्हें डीन मेडिसिन कार्यालय से अटैच कर दिया गया। चैंबर में बुलाकर हाथ पकड़ा, छेड़खानी की KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया- घटना के दिन एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने रेजिडेंट डॉक्टर को किसी काम के बहाने चैंबर में बुलाया। पहले उसका हाथ पकड़ा और फिर छेड़छाड़ की। इससे रेजिडेंट डॉक्टर हैरान-परेशान हो गई। वो तुरंत चैंबर से बाहर निकली। फिर विभाग की महिला फैकल्टी मेंबर को पूरी बात बताई। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर तत्काल विशाखा कमेटी बनाई गई। शुरुआती जांच के बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही जांच पूरी होने तक डीन ऑफिस से अटैच किया गया है। 50 दिन में 3 मामले आए पहला मामला- डॉ. रमीज को 18 दिन ढूंढती रही पुलिस 23 दिसंबर, 2025 को एमडी पैथोलॉजी की छात्रा ने चौक थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसके सीनियर डॉ. रमीज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अबॉर्शन कराया। साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। पुलिस रमीज को शिकायत के 18 दिन बाद गिरफ्तार कर पाई थी। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर चुकी थी। वह ठाकुरगंज में रह रहा था। जबकि पुलिस टीमें उसकी तलाश 4 राज्यों यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में कर रही थी। पुलिस ने लखनऊ, पीलीभीत और खटीमा वाले घरों पर 7 जनवरी को कुर्की का नोटिस चिपकाया था। 5 जनवरी को उसके पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 9 जनवरी की रात रमीज पकड़ा गया था। दूसरा मामला- इंटर्न डॉक्टर ने किया यौन शोषण 29 दिसंबर 2025 को इंटर्न डॉक्टर मोहम्मद अदील पर नर्सिंग छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसे पुलिस ने 15 जनवरी, 2026 को कैसरबाग स्थित आगा साहब की कोठी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित नर्सिंग छात्रा की शिकायत पर 29 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही अदील गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। छात्रा का आरोप था कि आरोपी इंटर्न डॉक्टर ने दोस्ती की। शादी का वादा कर उसे अपने फ्लैट पर बुलाता रहा। इसी दौरान उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब छात्रा शादी की बात करती, तो आरोपी उसे टाल देता था। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… ग्राउंड रिपोर्ट - KGMU से नवाब के जमाने की 5 मजारें हटेंगी : सेवादार बोले- मरीजों के लिए दुआ मांगते हैं, विधायक की धमकी- बुलडोजर मेरे ऊपर से गुजरेगा KGMU परिसर से 5 मजारें हटाई जाएंगी, इसका नोटिस भी चस्पा हो चुका है। इनमें 3 बड़ी मजारें ऐसी हैं, जिनकी वजह से एम्बुलेंस और मरीजों को आने-जाने में दिक्कत होती है। ये मजारें 3400 वर्गफीट में एरिया में हैं। KGMU की नोटिस के बाद से माहौल गर्म हो गया है। मौलानाओं ने प्रशासन को हटाने की चुनौती दी है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांप का केचुल रख भागी युवती ने वीडियो डाला:बोली- मैंने अपने प्रेमी से शादी कर ली है, घरवालों को परेशान न किया जाए
    Next Article
    संभल में एक और मदरसे पर बुलडोजर एक्शन:225 वर्ग मीटर में बना मदरसा ध्वस्त, सरकारी जमीन पर हुआ था निर्माण; फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment