Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में एक और मदरसे पर बुलडोजर एक्शन:225 वर्ग मीटर में बना मदरसा ध्वस्त, सरकारी जमीन पर हुआ था निर्माण; फोर्स तैनात

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में गुरुवार को प्रशासन ने अवैध भूमि पर बने दारूल उलूम मदरसे को दो बुलडोजरों से ध्वस्त किया गया। जिसमें दो कमरा, एक हॉल, बरामदा और गेट को गिराया गया। सरकारी भूमि पर बने मदरसे को बुलडोजर एक्शन के बाद मलबा हटाया जा रहा है। नगर पंचायत के 3 ट्रैक्टर और 20 कर्मचारियों को मलबे को हटाने के लिए लगाया गया है। वहीं गांव में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। यह मदरसे का निर्माण लगभग 225 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कराया गया था। वहीं कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इस दौरान पांच थानों की पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात रहीं। बुलडोजर कार्रवाई से पहले स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मदरसे के कमरों से सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामला चंदौसी तहसील के थाना बनियाठेर क्षेत्र स्थित नरौली कस्बे के मोहल्ला बंजारी कुंआ का है। बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें देखिए… सुबह करीब 10:40 बजे एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी और सीओ मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर लगभग एक बजे तक चली कार्रवाई में मदरसे की इमारत को गिरा दिया गया। प्रशासन के अनुसार संबंधित भूमि खाद के गड्ढे और रास्ते के रूप में दर्ज है। एसडीएम ने बताया कि धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए पहले नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही समय भी दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया। जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। लोग खुद ही बटोरने लगे अपना कीमती सामान… 225 स्क्वायर मीटर पर बना था मदरसा चंदौसी के उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि गुरुवार को नरौली कस्बे में गाटा संख्या 1635/1636 जो कि खाद के गड्ढे ओर रास्ते में दर्ज है। इस पर मदरसे और 7/8 मकान है इनके खिलाफ 67 धारा के तहत कार्यवाही की गई। गुरुवार को दारुल उलूम मदरसे पर एक्जीक्यूशन की कार्यवाही की गयी है, दोनों गाटा संख्या पर यह अवैध निर्माण 192 एयर और 165 एयर है। मदरसा 225 स्क्वायर मीटर पर बना हुआ था। इसे हटाने की कार्यवाही की गयी। सीओ चंदौसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चार थानों की पुलिस के साथ पीएससी को तैनात किया गया है, फायर सर्विस की टीम भी मौजूद है। शाकिर अली ने बताया कि यह मदरसा काफी समय से बना हुआ है अब तो खाली कर रहे हैं अब तो यह खसेगा ही मुझे नहीं पता कितने मकान है। नरौली नगर पंचायत के सपा चेयरमैन बिट्टन मालिक ने बताया कि आज एसडीएम साहब आए थे। मदरसे को हटाने की कार्यवाही कर किया। उन्होंने बताया कि हमें जानकारी नहीं है लेखपाल ने नापी तो पता चला है। इस मदरसे को गिराया गया। दिव्यांग अकरम ने बताया कि यह सरकारी जमीन नहीं है यह सरकारी है या नहीं यह अलग बात है। सरकार यह गलत कर रही है बच्चे इसमें तालीम पढ़ रहे थे, अब बच्चे बिगड़ेंगे जुआ खेलेंगे शराब पियेंगे सरकार क्या यह सही कर रही है यह गलत हो रहा है। मदरसा मस्जिद गिराना क्या अच्छी बात है। जनता को परेशान कर रही है। यह सरकार मुसलमानों के सिर है यह हमारी जगह है इसके कागज भी है हमने खरीदी है मदरसे के कागज भी है। ------------------------------------ ये भी पढ़ें… SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, एनकाउंटर में मारा गया:वर्दी में लूटता था अमजद; मुजफ्फरनगर में गोली खत्म होने तक की फायरिंग मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ KGMU में महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा:प्रोफेसर ने चैंबर में बुलाकर छेड़छाड़ की, सस्पेंड; बोली- मोबाइल पर मैसेज भेजते थे
    Next Article
    प्रयागराज में महिला का शव कार में लेकर घूमे डॉक्टर:गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत, 3 महीने की प्रेग्नेंट थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment