Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 11 लाख रुपए की साइबर ठगी:बैंक पर लापरवाही का आरोप, FIR के लिए कोर्ट पहुंचा पीड़ित

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 11.05 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में कार्रवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एक SMS से खुला पूरा मामला पीड़ित कुमार विक्रम के मुताबिक, 20 जून 2024 को दोपहर 2:18 बजे उनके मोबाइल पर 5 लाख रुपए ट्रांसफर का मैसेज आया। यह ट्रांजेक्शन उन्होंने नहीं किया था। कस्टमर केयर से संपर्क करने पर पता चला कि एक दिन पहले यानी 19 जून को ही 3.50 लाख, 1.50 लाख और 5 हजार रुपए निकाले जा चुके थे। इसके अलावा 20 जून को 5 लाख और शाम तक 6 लाख रुपए और ट्रांसफर हो गए। कुल मिलाकर 11.05 लाख रुपए खाते से साफ हो गए। बिना OTP या अलर्ट के रकम निकली पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बैंक ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की और 24 घंटे इंतजार करने को कहा। बाद में खाते की सेवाएं बंद कराई गईं। उनका कहना है कि बिना OTP या अलर्ट के इतनी बड़ी रकम निकलना बैंकिंग सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। पीड़ित के अनुसार, बैंक ने जांच के नाम पर खाते में 16.05 लाख रुपए की क्रेडिट लिमिट डाली, जिससे भरोसा बना। लेकिन, 17 सितंबर 2024 को बिना सूचना यह राशि वापस ले ली गई। बैंक ने ग्राहक को ही ठहराया जिम्मेदार करीब 7 महीने बाद 18 दिसंबर 2024 को बैंक ने पत्र भेजकर ट्रांजेक्शन को ग्राहक की गलती बताया, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं दिया। पीड़ित ने 24 सितंबर 2024 को साइबर थाने में शिकायत दी और बाद में 3 दिसंबर 2025 को दोबारा उच्च अधिकारियों को भी लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU के डॉक्टर पर मरीज से छेड़छाड़ का आरोप:महिला बोली- जांच के दौरान अभद्र और आपत्तिजनक हरकत की, जांच का आदेश
    Next Article
    नोएडा के गौर सिटी में दो गुटों में मारपीट, VIDEO:थार में शर्ट उतारकर ड्राइव कर रहा था युवक, पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment