Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 15 अप्रैल को सदन बैठक:पार्षदों से मांगे गए प्रस्ताव, लैंड यूज पर चर्चा होगी

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम सामान्य सदन बैठक का 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे त्रिलोकनाथ हाल में आयोजन होगा। मेयर सुषमा खर्कवाल ने बैठक से संबंधित सभी औपचारिकताएं समय से पूरी करने के आदेश दिए हैं। पार्षदों को बैठक की सूचना समय पर उपलब्ध कराने को बोला है। सामान्य सदन की बैठक में सीवर, पानी, साफ सफाई के साथ में कई प्रस्ताव लैंड से संबंधित भी रहने के आसार हैं। इसमें जिला प्रशासन और एलडीए की तरफ से आए प्रस्तावों के लिए नगर की तरफ से एनओसी दी जाएगी। वहीं, पार्षदों की तरफ से भी अपने मुद्दे रखे जाएंगे। इसके लिए पार्षद तैयारी कर के पहुंचेंगे। कल्याण मंडप बनाने से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में रहेगा। सदन के बाद कार्यकारिणी का चुनाव होगा सामान्य सदन की बैठक के बाद में नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इसमें कार्यकारिणी से रिटायर होने वाले सदस्यों में भाजपा से अनुराग अन्नू मिश्रा, भृगुनाथ शुक्ला, गौरी सांवरिया, चरणजीत गांधी और केएन सिंह रहेंगे। सपा से सबा रहेंगी। इसके लिए भी पार्षदों ने अपनी तैयारी शुरू कर देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने रेल मंत्री को पत्र दिया:संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तार की मांग, कहा- दिल्ली तक मिले मंजूरी
    Next Article
    गोरखपुर में रविवार को 7 घंटे बिजली कटौती:सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment