Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 1912 मुख्यालय का घेराव:स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा का हंगामा; प्रदर्शनकारियों बोले- स्मार्ट मीटर धोखा है

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हुसैनगंज स्थित 1912 के ऑफिस पर स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूरा ऑफिस घेर कर नारेबाजी किया। कार्यालय के अंदर बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं जमा हो गई और स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए इसे बंद करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा स्मार्ट मीटर एक धोखा है। देखिए प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… 'स्मार्ट मीटर के नाम पर किया जा रहा गुमराह' प्रदर्शन कर रहे सपा नेता प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर धोखा है, धोखा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर हम सभी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जबरदस्ती घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जो हमें स्वीकार नहीं है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया तो पुलिस बुलाने की धमकी दी गई और ₹10000 जुर्माना की बात कही गई। स्मार्ट मीटर हमें स्वीकार नहीं है। इसके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक स्मार्ट मीटर लगा बंद नहीं हो जाएगा विरोध चलता रहेगा। प्रदर्शन कर रहे सपा नेता प्रदीप ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस सरकार से और स्मार्ट मीटर से परेशान हो चुकी है। हम लोग विरोध प्रदर्शन करके जनता की आवाज को जिम्मेदारों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी जनता का दर्द समझती है। इसलिए हमारी सरकार बनने के बाद 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाएगा। 'स्मार्ट मीटर समझ नहीं आ रहा' प्रदर्शन में शामिल सदर कैंट की निवासी सुशील ने कहा कि यह मीटर हम लोगों के समझ में नहीं आ रहा। जब मीटर लगाने आए तो कई घंटे तक बिजली गुल रही। पैसे डालने के बाद भी बिजली कट जाती है। स्मार्ट मीटर एक धोखाधड़ी है। यह मीटर क्यों लग रहा है। हमको इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया। इसके बारे में सही जानकारी भी नहीं है। मीटर गुमराह करके जबरदस्ती लगा दिया गया। पहले ₹1500 बिल देते थे अब 3500 से 4000 के बीच बिजली बिल दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सतीशाचार्य का बयान, चार बच्चों वाले विचार का समर्थन:संभल में दिया बयान, रिश्ते बचाने में महिलाओं की भूमिका अहम
    Next Article
    किसान यूनियन के उपाध्यक्ष को नजरबंद किया:किसानों की समस्याओं को लेकर हरदोई में प्रधानमंत्री से मिलना चाहते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment