Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 2 दिन बाद बूंदाबांदी-बारिश का अलर्ट:पारा 33°C तक रहेगा, 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास बना रहेगा। अगले दो दिनों में (शुक्रवार) मौसम बदलेगा। हल्की बारिश भी हो सकती है। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने और तेज धूप से तापमान बढ़कर 32 से 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। धूप की तीव्रता के कारण लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास ज्यादा होगा। बारिश के आसार नहीं, शुष्क रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। हवा की रफ्तार करीब 11 किमी प्रति घंटा रहने से हल्की राहत जरूर मिलेगी, लेकिन धूप का असर बना रहेगा। आर्द्रता लगभग 29% रहेगी। शहर में हवा की गति सामान्य बनी हुई है, जिससे प्रदूषण का स्तर नियंत्रित है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 94 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। इससे लोगों को सांस संबंधी परेशानियों से राहत मिली है। अगले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार को हल्के बादल और बूंदाबांदी के संकेत के साथ तापमान 33/19 डिग्री रह सकता है। शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 33/21 डिग्री के आसपास रहेगा। रविवार को फिर से गर्मी तेज होगी और पारा 35/23 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। दिन में सावधानी बरतने की सलाह विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, ताकि गर्मी से बचाव किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में अभिनेता संजय मिश्रा का सादा अंदाज़:गलियों और घाटों में घुलते-मिलते दिखे,दुकान पर खड़े होकर बनाया सैंडविच
    Next Article
    प्रतापगढ़ दो दिवसीय मेले का शुभारंभ, योजनाओं के लाभ गिनाए:बच्चों को लैपटॉप, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल; लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment