Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 24 रैन बसेरे बने कूलिंग प्वाइंट:150 स्थानों पर ठंडा पानी और चौराहों पर कूलर की व्यवस्था

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में गर्मी से बचाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर के चौराहों पर ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है। कूलिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। 24 स्थाई रैन बसेरों में लोगों की सुविधा के लिए कूलर लगाने के साथ ठंडे पानी की व्यवस्था हो गई है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को गर्मी के मद्देनजर जरूरी दवाओं और उपचार शुरू करने को कहा गया है। इसके अलावा शहर के 150 से अधिक स्थानों पर कैनोपी लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है। देखिए 3 तस्वीरें… 1090 चौराहे और लालबाग में बना कूलिंग प्वाइंट 1090 चौराहे और नगर निगम मुख्यालय लालबाग, पॉलिटेक्निक चौराहा पर प्वाइंट नगर निगम ने बनाया है। ये तीनों कूलिंग प्वाइंट संचालित होना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही गोमती नगर पत्रकारपुरम चौराहा, जीएसटी भवन, जीपीओ विधानसभा मार्ग और भार्गव पेट्रोल पंप रोड पर भी इसी प्रकार के कूलिंग पॉइंट्स नगर निगम बनवा रहा है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डॉक्टर अरविंद कुमार राव ने कहा कि जरूरत के हिसाब से शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी कूलिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। सोमवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने इनका उद्घाटन किया है। यहां पर लोग भीषण गर्मी में आराम कर रहे हैं। इन कूलिंग पॉइंट्स पर बेड, सोफा, कुर्सी, पंखा, कूलर, मटके का ठंडा पानी और खाने के लिए गुड़ जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ताकि आमजन को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सके। 24 स्थाई रैन बसेरे पर भी ठंडी हवा और पानी जियामऊ, लक्ष्मण मेला, इंदिरानगर सी-ब्लॉक, कैसरबाग, आलमबाग, चारबाग, विनय खंड गोमतीनगर सहित अन्य 24 जो नगर निगम के स्थाई रैन बसेरे हैं। यहां पर कूलर पानी रखवाने की व्यवस्था भी नगर निगम की तरफ से की गई है। ताकि लोगों को गर्मी से राहत दी जा सके। इन रैन बसेरों में पहले से ही लोगों के लिए बेड की सुविधा मौजूद है। अब यहां साफ और ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई है। दोपहर की तपती धूप में इन रैनबसेरों में ठहर कर आराम कर सकते हैं और हीट वेव से बच सकते हैं। मौके पर रैन बसेरों में स्टाफ भी मौजूद है। समस्या होने पर लोग नगर निगम के कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नंबर 1533 पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं। शहर के 150 से अधिक चौराहों पर ठंडे पानी की व्यवस्था शहर में पुराने लखनऊ से लेकर हजरतगंज, आलमबाग, चारबाग, अमौसी, इंदिरानगर, कपूरथला, चिनहट, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, आईआईएम रोड सहित अन्य जगहों पर जलकल विभाग की तरफ से ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के अनुसार जलकल विभाग के सहयोग से लखनऊ शहर के 150 से अधिक स्थानों पर कैनोपी लगाकर पानी की व्यवस्था की जा रही है। इन जलपान केंद्रों पर मटकों में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध है, जिससे राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों और फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों को राहत मिल रही है। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो पूरे दिन खुले में काम करते हैं। अस्पतालों को दवा और उपचार व्यवस्था करने के निर्देश शहर में स्वास्थ्य विभाग को ओआरएस, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स, आयरन की गोलियों और प्राथमिक उपचार किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयरन की पिंक गोलियां वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयरन की नीली गोलियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश हैं। स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों तक इनकी आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। दवाओं की निर्धारित समयानुसार खुराक सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षकों को भी सहयोग करने के निर्देश हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हज किराया ₹10000 बढ़ा, मुसलमान नाराज:लखनऊ में मौलाना बोले- यह अन्याय; हज कमेटी सचिव ने कहा- एयरलाइन ने किराया बढ़ाया
    Next Article
    CSK के कार्तिक ने IPL की अपनी पहली फिफ्टी लगाई:सैमसन कैच छूटने के बाद उसी ओवर में आउट हुए, नूर का नो-लुक सेलिब्रेशन; मोमेंट्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment