Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 50 हजार से ज्यादा घरों में पानी भरा:राजस्थान के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ का फैजुल्लागंज 2 हफ्तों से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति भयावह हो चुकी है। 50 हजार से ज्यादा घरों में 5 फीट तक पानी भरा है। एक-मंजिला मकानों में रहने वाले लोग छतों पर तिरपाल डालकर दिन काट रहे हैं। वहीं, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार को पश्चिमी जिलों में मौसम बदल गया। जयपुर सहित कुल 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर स्थित जोजिला दर्रे में बर्फबारी हुई। यह दर्रा कश्मीर को लद्दाख से जोड़ता है। वहीं, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और आसपास के इलाकों में भी बर्फ गिरी। गुलमर्ग, सोनमर्ग, राजदान टॉप और गुरेज के तुलैल में भी स्नोफॉल हुआ। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देश में आज कहां-कहां बारिश होगी, नक्शे से समझें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 16 अक्टूबर 17 अक्टूबर देश के प्रमुख शहरों में आज का संभावित तापमान राज्यों के मौसम की खबर यूपी: 16 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश और बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: विदा हुआ मानसून, सामान्य रहेगा मौसम बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अक्टूबर को मानसून राज्य के सभी हिस्सों से वापस लौट गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 10 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट हरियाणा में मौसम का मिजाज आज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 11 जिलों में बारिश की संभावना:पहाड़ों में बर्फबारी के आसार उत्तराखंड के 11 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 13 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार को पश्चिमी जिलों में मौसम बदल गया। दोपहर तक गर्मी रहने के बाद बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन सिंदूर के बाद ड्रोन वॉर की तैयारी तेज:सेना 9 एंटी-ड्रोन सिस्टम और 10 लंबी दूरी के निगरानी ड्रोन खरीद रही
    Next Article
    खबर हटके- अजगर की सर्जरी, मुंह से निकाला ट्यूमर:चलते ट्रक में दूल्हा-दुल्हन ने 7 फेरे लिए; रोबोट को ट्रेनिंग देने की नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment