Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 5वीं मंजिल से बेसमेंट में गिरा मजदूर:नवविवाहिता ने खाया जहर, अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर अपने साथियों के साथ काम कर रहा था। तभी पांचवीं मंजिल से गिर पड़ा। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्णानगर इलाके में नवविवाहिता ने जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पालमाऊ झारखंड निवासी सुरेंद्र कुमार महतो (40) लखनऊ में मजदूरी करता था। 3 महीने से गोमती नगर विस्तार इलाके में शालीमार अपार्टमेंट में काम कर रहा था। बुधवार को काम के दौरान पांचवीं मंजिल से नीचे बेसमेंट में जा गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली वहां मौजूद साथी मजदूरों ने आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी का कहना है कि पंचायतनामा भर के शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। विवाहिता ने प्वाइजन पी लिया कृष्णा नगर इलाके में नवविवाहित ने पॉइजन पी लिया। शंकरपुर गोरखपुर निवासी श्वेता यादव (22) पुत्री रामवृक्ष यादव की शादी लखनऊ सरोजनी नगर निवासी अभिषेक यादव से 8 मई को हुई थी। श्वेता बुधवार रात 9 बजे घर में रखा प्वाइजन पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कोई भी आरोप नहीं लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जमाल ‘राहुल’ बनकर सेक्स रैकेट चला रहा:नौकरी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाता, लड़कियां बोलीं- मजबूर किया
    Next Article
    मेरठ कॉलेज में हिन्दी भाषा की वर्तमान स्थिति पर व्याख्यान:अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार शिखा वार्ष्णेय ने कहा हिन्दी केवल भाषा नहीं, सांस्कृतिक चेतना की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment