Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कॉलेज में हिन्दी भाषा की वर्तमान स्थिति पर व्याख्यान:अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार शिखा वार्ष्णेय ने कहा हिन्दी केवल भाषा नहीं, सांस्कृतिक चेतना की पहचान

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ कॉलेज में गुरुवार, 12 फरवरी को साहित्य एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में “वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिन्दी भाषा एवं साहित्य की वर्तमान स्थिति” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर डॉ. रामकुमार गुप्ता सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. रेखा राणा रहीं, जबकि सह-संयोजक प्रो. वाचस्पति मिश्रा ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। मुख्य वक्ता के रूप में लंदन से आईं अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार शिखा वार्ष्णेय ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और पहचान की भाषा है। उन्होंने हिन्दी को रोजगार से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए कहा कि जब तक भाषा आजीविका का माध्यम नहीं बनेगी, तब तक उसका व्यापक विस्तार संभव नहीं। मातृभाषा में शिक्षा को उन्होंने अधिक प्रभावी और सहज बताया। श्रीमती वार्ष्णेय ने वैश्विक स्तर पर हिन्दी की बढ़ती स्वीकार्यता पर प्रकाश डालते हुए लंदन में आयोजित हिन्दी साहित्य सम्मेलनों की जानकारी साझा की। साथ ही भारत में हिन्दी समाचार पत्रों की सीमित उपलब्धता पर चिंता व्यक्त की और हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई। उन्होंने हिन्दी बोलने में हीन भावना त्यागने का आह्वान किया और अनुवाद व भाषाई समावेशन को हिन्दी के विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने प्रश्न पूछे, जिनका वक्ता ने विस्तार से उत्तर दिया। प्रो. ऊषा किरण ने काव्य पाठ से वातावरण को साहित्यिक बना दिया। अंत में डॉ. मुकेश सेमवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 5वीं मंजिल से बेसमेंट में गिरा मजदूर:नवविवाहिता ने खाया जहर, अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
    Next Article
    मैनपुरी में किसानों का कलेक्ट्रेट पर धरना, राष्ट्रपति को ज्ञापन:अमेरिका-भारत व्यापार समझौते और पट्टा निरस्तीकरण का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment