Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 70 जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट:पेट्रोल-डीजल और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया, हाईकोर्ट जज ने दिखाई झंडी

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को जिले के करीब 70 जज साइकिल से कोर्ट के लिए रवाना हुए। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह अनोखा अभियान चलाया गया। जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए इस कार्यक्रम को हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला जज मलखान सिंह के डालीबाग स्थित आवास पर सभी जज इकट्‌ठा हुए। जिला जज के नेतृत्व में सभी जज सुबह 9 बजे साइकिल से कोर्ट के लिए निकले। इस दौरान सभी जजों ने आम लोगों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जस्टिस राजेश चौहान ने दिखाई हरी झंडी लखनऊ हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश चौहान ने इस अभियान की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने इसे एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता लाने के लिए बेहद जरूरी हैं। अभियान में शामिल होने के लिए जिन जजों को साइकिल चलाना नहीं आता था, वे ई-रिक्शा से कोर्ट पहुंचे। वहीं, कई वकील भी इस पहल से जुड़े और साइकिल या ई-रिक्शा से अदालत पहुंचे। पेट्रोल संकट और पर्यावरण संरक्षण पर फोकस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते ईंधन संकट के प्रति लोगों को जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पीएम मोदी की अपील से जुड़ी पहल बताया जा रहा है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई अपील से भी प्रेरित है। न्यायिक अधिकारियों ने इस माध्यम से आम जनता को वैकल्पिक साधनों को अपनाने का संदेश दिया। -------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में प्रचंड गर्मी, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा:40 KM की रफ्तार से चलेगी लू; 45 डिग्री पहुंचेगा तापमान, स्कूलों में छुट्‌टी लखनऊ में पिछले साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री रहा। पिछले साल मई में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था। आज सुबह से भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से तेज धूप निकली है। गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में महिला को करंट लगा, मौत:नल का हैंडल छूते ही लगा झटका, दूर जा गिरी महिला; इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    मथुरा में परचून की दुकान में लगी आग:सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment