Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 775 किलो गांजा पकड़ा:STF और निगोहा पुलिस की कार्रवाई, उड़ीसा से लाया जा रहा था 1 करोड़ का माल

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एसटीएफ और निगोहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 775 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक डीसीएम में भारी मात्रा में गांजा लखनऊ लाया जा रहा है। इसके बाद नगराम मोड़ के पास घेराबंदी कर डीसीएम (UP71AT3380) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 31 बोरियों में रखे 775 पैकेट मिले, जिनका कुल वजन करीब 775 किलो निकला। पुलिस ने मौके से कौशल कुमार (22), निवासी मुरादपुर, थाना बिंदकी, फतेहपुर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से डीसीएम वाहन, दो मोबाइल फोन और 210 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में क्या पता चला गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से गांजे की खेप लखनऊ लेकर आया था। यह खेप समरजीत उर्फ सोनू गुप्ता के कहने पर लाई जा रही थी, जो डीसीएम का मालिक भी है। समरजीत ने उड़ीसा में गांजा लोड करवाया था और लखनऊ में सप्लाई कराने के लिए भेजा था। आरोपी ने बताया कि यह गांजा नगराम के मयंक गुप्ता, रायबरेली के रविंद्र जायसवाल और हुसैनगंज के सैय्यद दावर अलवी को देना था। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी इस नेटवर्क से जुड़े हैं और फिलहाल फरार हैं। हर खेप के मिलते थे 50 हजार कौशल ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी कई बार गांजे की खेप लखनऊ ला चुका है और हर बार उसे करीब 50 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में जनरेटर को चपेट में आकर युवक की मौत:पड़ोसी बुलाकर ले गया था, दो छोटे बच्चे हैं, तीन साल पहले शादी हुई
    Next Article
    तौकीर रजा की जमानत पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई:मौलाना के वकील पेश करेंगे दलील, यूपी सरकार ने जवाब दाखिल है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment