Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में जनरेटर को चपेट में आकर युवक की मौत:पड़ोसी बुलाकर ले गया था, दो छोटे बच्चे हैं, तीन साल पहले शादी हुई

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में जनरेटर के करंट की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में हुई। मृतक की पहचान कल्लू खां के पुत्र नाजिम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे नाजिम को उसके पड़ोसी छोटे अली ने अपने घर पर जनरेटर स्टार्ट करने के लिए बुलाया था। जनरेटर चालू करते समय नाजिम करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर बनियाठेर थाना पुलिस गांव पहुंची। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की जांच नरौली कस्बा चौकी इंचार्ज राम विनय चाहर को सौंपी गई है। परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता कल्लू खां ने जानकारी दी कि नाजिम की शादी तीन साल पहले हुई थी। वह खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। नाजिम अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में रसोई गैस की किल्लत:सुबह से लगी लाइन, कई दिन से लाइन में लगने के बाद नहीं मिल रहे थे सिलेंडर
    Next Article
    लखनऊ में 775 किलो गांजा पकड़ा:STF और निगोहा पुलिस की कार्रवाई, उड़ीसा से लाया जा रहा था 1 करोड़ का माल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment