Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 78 साल की महिला से 8 लाख ठगे:टेरर फंडिंग का डर दिखाकर 3 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, अरेस्टिंग आर्डर दिखाकर झांसे में लिया

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 78 साल की बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 8 लाख रुपए ठग लिए। एटीएस महाराष्ट्र की कार्रवाई बताकर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कृष्णानगर कानपुर रोड निवासी वीना खुराना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 4 मार्च को दोपहर करीब 1:40 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ पुलिस हेडक्वार्टर का सब-इंस्पेक्टर विवेक चौहान बताया। उसने आधार कार्ड से एक संदिग्ध सिम जारी होने और उसे आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने का डर दिखाया। ठग ने महिला को बताया कि महाराष्ट्र एटीएस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास उनके आधार से लिया गया सिम मिला है। इस मामले में जांच के नाम पर उन्हें मुंबई जाकर बयान देने या ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट ऑर्डर दिखाकर लगातार कॉल कर दबाव बनाया गया। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट कर 4 से 6 मार्च के बीच अलग-अलग नंबरों से कई बार कॉल कर उन्हें डराया-धमकाया गया। आरोपी ने खुद को प्रवीण सूद बताते हुए कहा कि उनकी और परिवार की सुरक्षा के लिए पैसे जमा करने होंगे। झांसे में आकर महिला ने 6 मार्च को अपने बैंक से आरटीजीएस के जरिए 8 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 7 मार्च को फिर दूसरे खाते में पैसे भेजने का दबाव बनाया गया लेकिन बैंक कर्मचारी ने शक होने पर महिला को ठगी की जानकारी दी और पुलिस के पास भेजा। इसके बाद महिला को ठगी का पता चला। मामले में साइबर थाना इंस्पेक्टर बृजेश यादव कहना है मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार्यकर्ताओं से बसपा बैठक में लखनऊ पहुंचने का आह्वान:संगठन मजबूत करने और 2027 चुनाव पर रणनीति बनी
    Next Article
    मिर्जापुर में बनेंगी बड़ी गौशालाएं, खुलेंगे चारा बैंक:500 से अधिक गौवंश के लिए होगी समुचित व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment